Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, मामूली वेतन पाने वाले प्रबंधक के पास मिली करोड़ों की काली कमाई

Wed, 04 Nov 2026 10:37 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 04 Nov 2026 10:37 AM IST
सार
Register For Event

इंदौर लोकायुक्त टीम ने धार में सहकारिता प्रबंधक के 3 ठिकानों पर छापा मारकर 2 करोड़ से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा किया। घर, जमीन, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राॅली समेत बहुत कुछ मिला है।

विज्ञापन
indore-lokayukta-raid-dhar-cooperative-manager-assets
कार्रवाई करती टीम और शेरसिंह। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को धार जिले में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक शेरसिंह ठाकुर के तीन ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। शुरुआती जांच में उनके पास आय से अधिक संपत्ति होने का खुलासा हुआ है। लोकायुक्त के मुताबिक, करीब 20 साल की नौकरी में ठाकुर को 25 लाख रुपए वेतन मिला। इस दौरान उन्होंने 3 करोड़ 32 लाख रुपए की संपत्ति अर्जित की और खर्च किए। यह उनकी वैध आय से 731 फीसदी ज्यादा है। लोकायुक्त ने ठाकुर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत केस दर्ज किया है। तीन टीमें सोडपुर, नालछा और मांडव स्थित ठिकानों पर सर्च कर रही हैं। संपत्तियों, दस्तावेजों और अन्य सामान का सत्यापन और मूल्यांकन किया जा रहा है।


Trending Videos
indore-lokayukta-raid-dhar-cooperative-manager-assets
शेरसिंह को फोटो खिंचवाने का शौक है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

दो मंजिला मकान पर 97 लाख रुपए खर्च

जांच में सामने आया कि शेरसिंह ठाकुर ने ग्राम सोडपुर, नालछा में 0.1520 हेक्टेयर का भूखंड खरीदा। इस पर 2400 वर्गफीट में दो मंजिला मकान बनवाया। भूखंड की खरीद और मकान निर्माण पर 97 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। नालछा में मांडव रोड स्थित सोडपुर तिराहे पर 1350 वर्गफीट का एक और भवन खरीदा गया है। इसका उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए हो रहा है। इसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए है।

indore-lokayukta-raid-dhar-cooperative-manager-assets
सोशल मीडिया पर भी शेरसिंह खूब सक्रिय है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

पत्नी के नाम पर भी खरीदी कृषि जमीन

जांच में ठाकुर की पत्नी कविता के नाम पर भी कृषि भूमि खरीदी गई है। ग्राम सोडपुर, तहसील पीथमपुर में 0.645 हेक्टेयर जमीन 8 लाख रुपए में खरीदी गई। वहीं, ग्राम मांडव, तहसील पीथमपुर में 2.526 हेक्टेयर जमीन की खरीद पर 42 लाख रुपए खर्च हुए।

 

जेसीबी, ट्रैक्टर, कार और बुलेट भी मिलीं

लोकायुक्त के मुताबिक, ठाकुर के पास जेसीबी, महिंद्रा ट्रैक्टर, महिंद्रा TUV, ऑल्टो कार, बुलेट और कृषि यंत्र-संयंत्र मिले हैं। इनकी अनुमानित कीमत 53 लाख रुपए है। ठाकुर से जुड़े एक अन्य बेनामी भवन की जानकारी भी मिली है। इसको वेरिफाई किया जा रहा है। अलग-अलग संपत्तियों पर मिले कृषि यंत्रों, ट्रैक्टरों और ट्रॉलियों के स्वामित्व और कीमत का आकलन किया जा रहा है।

 

सर्चिंग और दस्तावेजों की जांच जारी

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश सहाय के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है। डीएसपी आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास, प्रतिभा तोमर और सचिन पटेरिया सर्च अभियान में शामिल हैं। यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश और डीआईजी मनोज सिंह के मार्गदर्शन में हो रही है। एसपी राजेश सहाय ने बताया कि सर्च और दस्तावेजों की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद संपत्तियों की वास्तविक कीमत और आय के अनुपात में अनुपातहीन संपत्ति का अंतिम आकलन किया जाएगा।

यह सब मिला छापे में
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति ग्राम नालछा में पदस्थ प्रबंधक शेरसिंह ठाकुर के मामले में वेतन से प्राप्त आय लगभग ₹25लाख एवं कृषि इत्यादि से प्राप्त आय 15 लाख अर्थात कुल आय 40 लाख की तुलना में 3 करोड़ 32 लाख 61 हजार 575/-₹ का अनुपातहीन व्यय पाया गया है। इस प्रकार कुल 731 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति अभी तक की जांच में पाई गई है।

शेरसिंह ठाकुर के निवास एवं अन्य अचल संपत्तियों पर सर्च कार्यवाही में यह सब मिला...
1) घर के सामान की इन्वेंट्री=1,22,69,200/- ₹
2) स्वर्ण आभूषण/रजत आभूषण/नकद राशि= 6,72,655/-₹
3) ग्राम नालछा स्थित मकान की इन्वेंट्री= 1,14,450/-₹
4) ग्राम सोडपुर स्थित पैतृक मकान में प्राप्त इन्वेंट्री= 6,35,340/-

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed