{"_id":"6aaced315399104ae006c6fd","slug":"indore-kanadia-under-construction-building-wall-collapses-fatal-accident-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: बिचौली क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढही, महिला मजदूर की मौत, देवर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: बिचौली क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढही, महिला मजदूर की मौत, देवर घायल
Fri, 18 Sep 2026 01:20 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:20 PM IST
इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र में गुरुवार शाम निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढहने से खरगोन निवासी महिला मजदूर सावित्री बाई की एमवाय अस्पताल में मौत हो गई और उनका देवर घायल हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर ठेकेदार और इमारत मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इंदौर में हुआ हादसा।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
बायपास स्थित कनाड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिचौली इलाके में गुरुवार शाम निर्माणाधीन इमारत की दीवार का एक हिस्सा अचानक ढह जाने से वहां कार्यरत महिला मजदूर की जान चली गई। हादसे में उसका देवर घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिचौली क्षेत्र में बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां खरगोन निवासी सावित्री बाई अपने पति देवल सिंह, देवर दिनेश और अन्य परिजनों के साथ मजदूरी कर रही थी। कार्य के दौरान अचानक दीवार का एक भाग गिर गया और उसके ऊपर बना भारी सीमेंट का कॉलम सीधे सावित्री बाई के सिर पर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना में दिनेश भी आंशिक रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल सावित्री बाई को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, प्राथमिक उपचार के पश्चात घायल दिनेश को देर रात अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। सावित्री बाई अपने परिवार के साथ रोजगार की तलाश में इंदौर आई थी और निर्माण स्थल के समीप ही निवास कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस जांच और पूछताछ जारी
कनाड़िया थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने निर्माण स्थल के ठेकेदार और इमारत के मालिक को पूछताछ के लिए तलब किया है। निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर जांच की जा रही है।
