फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Cemetery became an obstacle in the road connecting the bypass to the ring road, it was not removed eve

Indore: बायपास को रिंग रोड से जोड़ने वाली सड़क में कब्रिस्तान बना बाधा, दूसरी जमीन देने पर भी नहीं हटाया

Tue, 18 Nov 2025 08:04 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 18 Nov 2025 08:04 AM IST
सार
Register For Event

मास्टर प्लान की  महत्वपूर्ण सड़क को बनाने में भी विभागों ने खूब कंजूसी की। एबी रोड से बॉम्बे अस्पताल तक तो सड़क 30 मीटर चौड़ाई में बन गई, लेकिन बॉम्बे अस्पताल से तुलसी नगर तक की एक लेन ही बन पाई। 20 से ज्यादा कॉलोनियों के रहवासियों ने आंदोलन किया था।

विज्ञापन
Indore: Cemetery became an obstacle in the road connecting the bypass to the ring road, it was not removed eve
सड़क में बाधक कब्रिस्तान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की गई कॉलोनी स्कीम-140 की सड़क के निर्माण में लोगों के मकान नहीं, बल्कि कब्रिस्तान बाधक बना हुआ है। इस कारण सड़क का एक हिस्सा कब्रिस्तान के मुहाने तक बन गया, लेकिन सड़क जुड़ नहीं पाई। अब इस सड़क को बनाने का काम नगर निगम ने अपने हाथ में लिया है। अब देखना होगा कि सड़क के लिए बाधक कब्रिस्तान को हटाया जाता है या फिर वैकल्पिक रास्ता निकाला जाएगा।

विज्ञापन


खजराना क्षेत्र का यह कब्रिस्तान पहले गांव के बाहर हुआ करता था। 40 साल पहले उस हिस्से में इंदौर विकास प्राधिकरण की स्कीम लागू हुई। प्लानिंग में कब्रिस्तान सड़क में आया तो इंदौर विकास प्राधिकरण ने कमेटी को कब्रिस्तान के लिए अलग से जमीन आरक्षित की और यह तय हुआ कि भविष्य में जब भी सड़क बनेगी, तब पुराने कब्रिस्तान की जमीन आईडीए को देना होगी। लेकिन, कमेटी ने पुराने कब्रिस्तान में शव दफनाने का काम भी जारी रखा और नए कब्रिस्तान में भी शव दफनाए जाने लगे।

विज्ञापन


 

कमेटी ने नहीं हटाया कब्रिस्तान

पांच साल पहले बायपास से एडवांस एकेडमी तक सड़क बनाने का काम इंदौर विकास प्राधिकरण ने शुरू किया। तब भी कब्रिस्तान को हटाने के लिए कमेटी से चर्चा की गई, लेकिन कमेटी इसके लिए तैयार नहीं हो पाई। आखिरकार सड़क का काम रूक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

बॉम्बे अस्पताल से तुलसी नगर तक बन गई सड़क

मास्टर प्लान की इस महत्वपूर्ण सड़क को बनाने में भी विभागों ने खूब कंजूसी की। एबी रोड से बॉम्बे अस्पताल तक तो सड़क 30 मीटर चौड़ाई में बन गई, लेकिन बॉम्बे अस्पताल से तुलसी नगर तक की एक लेन ही बन पाई। पांच साल पहले 20 से ज्यादा कॉलोनियों के रहवासियों ने आंदोलन किया। तब इंदौर विकास प्राधिकरण को दूसरी लेन तक सड़क बनाना पड़ी, लेकिन अभी भी तुलसी नगर पुल से बायपास तक इस सड़क की कनेक्टिविटी ठीक नहीं है।

 


20 फीट से भी कम चौड़ाई में सड़क बनी हुई है। रहवासी आयुष राव का कहना है कि सड़क के बॉटलनेक वाले हिस्से में बाधा दूर की जाना चाहिए। बायपास से एबी रोड तक सड़क की चौड़ाई सामान्य होने पर ही वाहन चालकों को फायदा होगा। रहवासी संजय यादव ने कहा कि अब इस हिस्से में ज्यादा बसाहट हो गई है। शाम के समय गलियों में ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति होती है। सड़क बनना ही चाहिए।


इसलिए जरूरी है यह सड़क

 

-स्कीम 140 की लिंक रोड बनने से एमआर-10 रोड के ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

- अभी बायपास से एबी रोड को जोड़ने के लिए सबसे चौड़ी सड़क वही है। इस सड़क के बनने से बॉम्बे अस्पताल से बायपास तक सीधे ट्रैफिक आ-जा सकेगा।

- एमआर-10 से निपानिया, तुलसी नगर, महालक्ष्मी नगर सहित 50 से ज्यादा कॉलोनियों के लिए समान रूप से चौड़ी सड़क नहीं है।

- एडवांस स्कूल के पास से 12 फीट चौड़ाई की सड़क बनाई गई है। कई बार संकरी सड़क के कारण हादसे होते हैं। अंधा मोड़ होने के कारण वाहन दिखाई नहीं देते।

 

फैक्ट फाइल-स्कीम-140 लिंक रोड

 

- मास्टर प्लान में इस सड़क की चौड़ाई 30 मीटर है। नगर निगम को डेढ़ किलोमीटर का हिस्सा बनाना है।

- मास्टर प्लान के पैकेज में इस सड़क को शामिल किया गया है। तीन करोड़ रुपये इसके निर्माण पर खर्च होंगे।

- बीते 30 साल में इंदौर विकास प्राधिकरण ने इस सड़क को टुकड़ों में बनाया है।

- सड़क नहीं होने के कारण अभी इस लिंक रोड पर बायपास की तरफ से वाहन आते हैं और एमआर-10 रोड पर डॉयवर्ट हो जाते हैं।

 

कमेटी से चर्चा कर खोजेंगे हल

बायपास से रिंग रोड को जोड़ने के लिए यह सड़क का चौड़ा होना जरुरी है। हमने इसे 23 सड़कों के प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। कब्रिस्तान को लेकर हम कमेटी से चर्चा करेंगे और कोई हल निकाला जाएगा।- राजेंद्र राठौर, जनकार्य समिति प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed