फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A parked travel bus caught fire in Indore; the fire was brought under control by pouring two tankers o

Indore: इंदौर में खड़ी ट्रैवल्स बस में अचानक आग, दो टैंकर पानी डालकर आग पर पाया काबू

Mon, 09 Mar 2026 08:04 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 09 Mar 2026 08:04 PM IST
सार
Register For Event

इंदौर में सोमवार का दिन हादसों भरा रहा। जहाँ एक ओर बाबा ट्रैवल्स के परिसर में खड़ी एक कार्गो बस शॉर्ट सर्किट की वजह से जलकर खाक हो गई, वहीं दूसरी ओर घर के बाहर खेल रहा एक आठ वर्षीय मासूम पानी के टैंकर की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Indore: A parked travel bus caught fire in Indore; the fire was brought under control by pouring two tankers o
आग लगने से जली बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के पिपलियाहाना क्षेत्र में सोमवार को खड़ी कार्गो बस में अचानक आग लग गई। निजी ट्रैवल्स की बस में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में आग पर काबू पाया और दो टैंकर पानी इसमें खर्च हुआ।

विज्ञापन

 

बाबा ट्रैवल्स परिसर में यह बस खड़ी थी और अचानक आग लगने से कर्मचारी सकते में आ गए, क्योंकि बस पार्किंग में खड़ी थी। आग लगने पर पहले कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, फिर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस बीच आसपास खड़ी दूसरी बसों को परिसर से हटाया गया, ताकि वे चपेट में न आ सकें। सूचना मिलने पर दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। इस बीच पुलिस जवान भी पहुंचे और आग लगने की वजह पता की।

विज्ञापन

 

आग की वजह से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई, हालांकि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और न ही बस में सामान भरा हुआ था। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन पुलिस अन्य एंगल पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

घर के बाहर खेल रहा बच्चा आया टैंकर की चपेट में, मौत

घर के बाहर खेल रहे एक आठ साल के बच्चे की टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। टैंकर बच्चे के सिर से गुजर गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद चालक टैंकर लेकर भाग गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिए टैंकर का नंबर खोज रही है।

घटना में आठ वर्षीय बच्चे कार्तिक की मौत हुई है। कार्तिक के पिता राजस्थान से इंदौर में रोजगार के सिलसिले में आए थे और मजदूरी करते हैं। पिता ने बताया कि क्षेत्र में निजी बोरिंगों से पानी लेने के लिए रात-दिन टैंकर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed