फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   dhar forest land illegal cannabis cultivation 3695 kg ganja seized accused absconding

धार: वन भूमि पर की जा रही गांजे की खेती, चार करोड़ से अधिक का 37 क्विंटल नशीले पौधे जब्त, आरोपी फरार

Sat, 17 Oct 2026 06:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 17 Oct 2026 06:12 PM IST
सार
Register For Event

धार जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के चौबारा गांव में पुलिस ने वन भूमि पर अवैध गांजा खेती का खुलासा किया। दो दिवसीय अभियान में 3,345 पौधे जब्त किए गए, जिनका वजन करीब 3,695 किलोग्राम है। पुलिस ने 4.43 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त करने का दावा किया है। आरोपी फरार है।

विज्ञापन
dhar forest land illegal cannabis cultivation 3695 kg ganja seized accused absconding
धार पुलिस ने चार करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने वन भूमि पर की जा रही गांजे की खेती का बड़ा खुलासा किया है। चौबारा गांव के वन क्षेत्र में अभियान चलाकर पुलिस ने 3,345 गांजे के पौधे जब्त किए हैं। जब्त किए गए गांजे का कुल वजन 3,695 किलोग्राम यानी करीब 37 क्विंटल है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गांजे की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 43 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार है।
विज्ञापन


दो दिन चला खोज अभियान
राजगढ़ थाना पुलिस को चौबारा गांव के वन क्षेत्र में गांजे की खेती किए जाने की सूचना मिली थी। यह वन क्षेत्र धार और झाबुआ जिले की सीमा से सटा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने इलाके में लगातार दो दिनों तक सघन खोज अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस दल को वन क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर उगाए गए गांजे के पौधे मिले। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर के अनुसार पुलिस ने मौके से कुल 3,345 पौधे जब्त किए। पुलिस टीम ने सभी पौधों को उखाड़कर जब्त कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमानवीयता: नवरात्रि का हवाला देकर मकान मालिक ने घर में नहीं ले जाने दिया शव, अस्पताल के बाहर हुए संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


फसलों की आड़ में खेती
वन क्षेत्र की भूमि पर अतिक्रमण करके गांजे की खेती की जा रही थी। आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए खेत में बोई गई कपास और तुअर की फसल के बीच में गांजे के पौधे लगा रखे थे ताकि बाहरी लोगों की नजर से बचा जा सके। इसके अलावा वन क्षेत्र के निचले और मैदानी हिस्सों में भी गांजे के पौधे लगाए गए थे। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने फसलों और जंगल की आड़ लेकर अवैध खेती को छिपाने का प्रयास किया था।

फरार आरोपी की तलाश जारी
मामले में पुलिस ने आरोपी राजू पिता डूंगर सिंह भूरिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद से ही आरोपी राजू भूरिया फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गांजे की खेती में राजू के साथ अन्य कौन से लोग शामिल थे। पुलिस आरोपी के सहयोगियों और रिश्तेदारों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजे की यह अवैध खेती कब से जारी थी और फसल तैयार होने के बाद इसे कहां खपाने की योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed