फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   dewas pension card update cyber fraud accused arrested bihar

देवास अपराध: पेंशन कार्ड अपडेट के नाम पर 6.03 लाख की ठगी, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 07:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 13 Oct 2026 07:38 PM IST
सार
Register For Event

देवास पुलिस ने पेंशन कार्ड अपडेट और टैक्स छूट का झांसा देकर 6.03 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी सचिन कुमार को बिहार के कटिहार से गिरफ्तार किया। आरोपी के घर से पांच लाख रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस को गिरोह के तार जामताड़ा से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।

विज्ञापन
dewas pension card update cyber fraud accused arrested bihar
पेंशन कार्ड अपडेट कराने के नाम पर ठगी - फोटो : AI

विस्तार

पुलिस की टीम ने पेंशन कार्ड अपडेट करने और कर में छूट दिलाने का झांसा देकर 6.03 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को बिहार के कटिहार जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर की अलमारी से 5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदनारुपसपुर निवासी 21 वर्षीय सचिन कुमार है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नया खुलासा: बिना जांच 96 घंटों में जारी हुए बांग्लादेशियों के भारतीय दस्तावेज, दान के रूप में मिलता था कमीशन
विज्ञापन


झांसे में लेकर की धोखाधड़ी
देवास के कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी 62 वर्षीय सेवानिवृत्त एलआईसी कर्मचारी मनोहर लाल सिलोदिया सोशल मीडिया पर पेंशन कार्ड बनाने और अपडेट करने की जानकारी देख रहे थे। उसी दौरान साइबर ठगों ने उनसे संपर्क साधा। जालसाजों ने बैंक अधिकारी बनकर पेंशन कार्ड अपडेट करने और टैक्स में छूट दिलाने का भरोसा दिलाया। उनकी बातों में आकर फरियादी साइबर ठगी का शिकार बन गए और उन्होंने कुल 6.03 लाख रुपये गंवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी जांच से आरोपी की गिरफ्तारी
ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और बैंकिंग लेन-देन, मोबाइल नंबरों तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। तकनीकी विश्लेषण से पुलिस को आरोपी की लोकेशन बिहार के कटिहार जिले में मिली। इसके बाद देवास पुलिस की टीम ने कटिहार पहुंचकर छापेमारी की और आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से 5 लाख रुपये नकद जब्त किए।

जामताड़ा से जुड़े मिले गिरोह के तार
पुलिस पूछताछ में इस साइबर ठगी गिरोह के मुख्य सरगनाओं के तार झारखंड के जामताड़ा से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस अब गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों, ठगी की शेष राशि और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। देवास पुलिस ने ई-जीरो एफआईआर व्यवस्था के तहत जिले में अब तक 130 प्रकरण दर्ज किए हैं। इन मामलों में पुलिस ने 26 आरोपियों को गिरफ्तार करके 98.52 लाख रुपये जब्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed