{"_id":"69f697deb94bd73a31027978","slug":"major-administrative-reshuffle-in-mp-62-ips-officers-transferred-sps-of-19-districts-replaced-singrauli-sp-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 62 IPS अधिकारियों के तबादले,19 जिलों के SP बदले, सिंगरौली एसपी खत्री को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 62 IPS अधिकारियों के तबादले,19 जिलों के SP बदले, सिंगरौली एसपी खत्री को हटाया
Sun, 03 May 2026 06:03 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 03 May 2026 06:03 AM IST
मध्यप्रदेश में 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें 19 जिलों के एसपी बदले गए हैं। सिंगरौली बैंक डकैती मामले के बाद वहां के एसपी को हटाया गया है। चलिए जानते हैं अब किस जिले की कमान किसे सौंपी गई है?
विज्ञापन
वल्लभ भवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासिनक बदलाव करते हुए 62 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के ट्रांसफर किए है। इसमें 19 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को इधर से उधर किया गया है। बैंक डकैती केस के बाद सिंगरौली एसपी मनीष खत्री को हटा दिया गया है, उनको एआईजी पीएचक्यू बनाया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई
गृह विभाग की तरफ से जारी ट्रांसफर आदेश में पुलिस मुख्यालय से लेकर फील्ड में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इस सूची में 19 पुलिस अधीक्षक को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा एडीजी, डीआईज और डीसीपी स्तर के अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है।
ये भी पढ़ें- MP Politics: भाजपा का नारी शक्ति पर फोकस, राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर उतार सकती है महिला उम्मीदवार!
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण राजाबाबू सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल, विशेष पुलिस महानिदेशक रेल रवि कुमार गुप्ता को विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण एवं निदेशक मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भैंरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सोलोमन यश कुमार मिंज को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत एवं मानव अधिकार एवं अमनि लेखा / कल्याण, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।