फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Challan for water accumulation in vacant plots: On-the-spot fine if dengue larvae are found—Health Department

खाली प्लॉट में पानी भरा तो कटेगा चालान: डेंगू का लार्वा मिला तो मौके पर जुर्माना,स्वास्थ्य विभाग-BMC का अभियान

Tue, 14 Jul 2026 06:27 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 14 Jul 2026 06:27 PM IST
सार
Register For Event

भोपाल में डेंगू, चिकुनगुनिया और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम संयुक्त अभियान शुरू करने जा रहे हैं। खाली भूखंड, निर्माण स्थल और सार्वजनिक जगहों पर पानी जमा मिला या मच्छरों का लार्वा पाया गया तो पहले चेतावनी दी जाएगी। सुधार नहीं होने पर मौके पर जुर्माना और चालानी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Challan for water accumulation in vacant plots: On-the-spot fine if dengue larvae are found—Health Department
बीएमसी और स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बारिश के बीच डेंगू और चिकुनगुनिया का खतरा बढ़ने से पहले प्रशासन सख्ती की तैयारी में है। अब खाली प्लॉट में पानी जमा छोड़ना भारी पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग, जिला मलेरिया कार्यालय और नगर निगम की संयुक्त टीमें शहरभर में लार्वा की तलाश करेंगी। पानी जमा मिला और समझाइश के बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरी तो नगर निगम मौके पर ही जुर्माना लगाएगा।अभियान में सिर्फ घर और कॉलोनियां ही नहीं, बल्कि शहर के बड़े निर्माण कार्य भी जांच के दायरे में होंगे। मेट्रो परियोजना, सड़क और पुल निर्माण स्थल, लोक निर्माण विभाग के कार्यस्थल, मैरिज गार्डन, हाट-बाजार और निर्माणाधीन इमारतों में विशेष जांच की जाएगी। राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हिमांशु जायसवार और नगर निगम उपायुक्त हिरेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी में समीक्षा की गई। राज्य स्तर से डॉ. संतोष भार्गव नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों, क्षेत्रीय अधिकारियों और मलेरिया विभाग के पर्यवेक्षकों को अभियान की जिम्मेदारी तय की गई।
विज्ञापन


पुराने वाहन और बेकार पानी की टंकियां भी जांच के दायरे में
शहर में लंबे समय से एक जगह खड़े पुराने और कंडम वाहनों की भी जांच होगी। अनुपयोगी पानी की टंकियों में पानी जमा है या नहीं, टीमें इसकी पड़ताल करेंगी। मच्छरों का लार्वा पनपने की स्थिति मिलने पर संबंधित व्यक्ति या संस्था को सुधार के निर्देश दिए जाएंगे। नगर निगम उपायुक्त हिरेंद्र कुशवाहा के अनुसार, जलभराव वाले स्थानों पर पहले समझाइश दी जाएगी। इसके बाद भी पानी निकासी या सफाई नहीं हुई तो मौके पर जुर्माना और चालानी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हर सप्ताह घरों में मनाया जाएगा सूखा दिवस
डेंगू की रोकथाम के लिए हर सप्ताह 'सूखा दिवस' मनाने की तैयारी है। इस दिन घरों में रखे पानी के बर्तन खाली कर उन्हें सुखाया जाएगा। रहवासी समितियों और सोसायटियों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। शहर के तालाबों और पानी भरे गड्ढों को चिह्नित कर उनमें तेल की गोलियां डाली जाएंगी। सभी वार्डों में तय समय पर धुआं छिड़काव किया जाएगा। संक्रमित क्षेत्रों में विशेष धुआं छिड़काव को प्राथमिकता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-एमपी में मानसून की रफ्तार पर ब्रेक, पांच दिन से तेज वर्षा नहीं,सामान्य से नीचे पहुंचा आंकड़ा


बुखार आया तो तुरंत कराएं खून की जांच
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है। बुखार या डेंगू-चिकुनगुनिया जैसे लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर तत्काल खून की जांच कराने को कहा गया है। अब नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की नजर उन जगहों पर होगी, जहां बारिश का पानी कई दिनों तक जमा रहता है। यानी खाली प्लॉट और निर्माण स्थल पर लापरवाही अब जेब पर भारी पड़ सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed