फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal E-Library Theft Computers Stolen Before Opening Police Scan CCTV Footage

MP: भोपाल में ई-लाइब्रेरी शुरू होने से पहले ही चोरी, कंप्यूटर समेत सामान गायब; सीसीटीवी से खुलेगा राज

Fri, 21 Aug 2026 12:34 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Fri, 21 Aug 2026 12:34 PM IST
सार
Register For Event

भोपाल के कोलार स्थित प्रस्तावित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुस्तकालय एवं ई-लाइब्रेरी परिसर में सुविधा शुरू होने से पहले ही चोरी हो गई। एक मॉनिटर, तीन सीपीयू, दो माउस और एक की-बोर्ड गायब मिले। निगम ने पुलिस में शिकायत की है। सीसीटीवी फुटेज और फिंगरप्रिंट के आधार पर जांच जारी है। घटना ने ई-लाइब्रेरी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
Bhopal E-Library Theft Computers Stolen Before Opening Police Scan CCTV Footage
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुस्तकालय एवं ई-लाइब्रेरी परिसर में काम शुरू होने से पहले ही हुई चोरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भोपाल के कोलार क्षेत्र में प्रस्तावित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुस्तकालय एवं ई-लाइब्रेरी परिसर में काम पूरा होने और सुविधा शुरू होने से पहले ही चोरी की घटना सामने आ गई। परिसर में रखे कंप्यूटर और अन्य उपकरणों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद भोपाल नगर निगम में हड़कंप मच गया। निगम की ओर से कोलार पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज करने और चोरी गए सामान का पता लगाने की मांग की गई है। अधिकारियों के अनुसार परिसर की जांच के दौरान एक मॉनिटर, तीन सीपीयू, दो माउस और एक की-बोर्ड गायब मिले। शुरुआत में परिसर से कुछ अन्य सामान भी गायब होने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन बाद में भवन के अंदर ही विस्तृत तलाशी लेने पर वह सामान मिल गया। इसके बाद चोरी गए उपकरणों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हुई।
विज्ञापन


सामान गायब मिला तो मची हलचल
परिसर में सामान गायब मिलने के बाद तत्काल डायल-112 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस ने भवन के अलग-अलग हिस्सों में जाकर स्थिति देखी और कर्मचारियों तथा संबंधित अधिकारियों से भी जानकारी ली। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी कब हुई और घटना के समय परिसर में आवाजाही किस तरह की थी।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा चोरी का राज
घटना की जांच में सीसीटीवी फुटेज को अहम माना जा रहा है। पुलिस और निगम के अधिकारी परिसर में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रहे हैं। फुटेज के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के समय परिसर में कौन-कौन लोग मौजूद थे और चोरी का सामान बाहर कैसे ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिंगरप्रिंट टीम ने जुटाए साक्ष्य
मौके से संभावित सुराग जुटाने के लिए फिंगरप्रिंट टीम को भी बुलाया गया। टीम ने परिसर में जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि अब तक जांच में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मौके से मिले साक्ष्य और परिसर से जुड़े लोगों की जानकारी के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।


ये भी पढ़ें-  MP: पति से विवाद के बीच इंस्टाग्राम पर मिला 'आदिल', साढ़े चार साल तक बनाए संबंध; हिंदू संगठनों ने पकड़ा

ई-लाइब्रेरी की सुरक्षा पर भी सवाल
ई-लाइब्रेरी शुरू होने से पहले ही उपकरण चोरी होने की घटना ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कंप्यूटर और अन्य उपकरणों की सुरक्षा के लिए परिसर में किस तरह की व्यवस्था थी और रात के समय निगरानी कैसे की जाती थी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि चोरी में बाहरी व्यक्ति शामिल था या परिसर की गतिविधियों से परिचित किसी व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed