फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   42 people were bitten by dogs in Indore city

Indore News: इंदौर में आवारा कुत्ते ने 42 लोगों को काटा, निगम की रेस्क्यू टीम पर मदद नहीं करने का आरोप

Sat, 06 Jun 2026 09:59 AM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 09:59 AM IST
सार
Register For Event

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में एक आवारा कुत्ते ने अरविंदो अस्पताल समेत कई इलाकों में 42 से अधिक लोगों को काटकर दहशत फैला दी। सूचना के बावजूद नगर निगम की टीम समय पर नहीं पहुंची। नाराज रहवासियों ने खुद कुत्ते की तलाश शुरू की।  

विज्ञापन
42 people were bitten by dogs in Indore city
इंदौर में कुत्ते का आतंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक आवारा कुत्ते ने आतंक मचा दिया। कुत्ते ने अलग-अलग इलाकों में 42 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। सबसे पहले उसने क्षेत्र स्थित अरविंदो अस्पताल में हमला किया, जहां दो डॉक्टरों समेत 16 लोगों को काट लिया। घायलों में महिलाएं, पुरुष और अस्पताल कर्मचारी शामिल हैं।

विज्ञापन




अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना इंदौर नगर निगम को दी। आरोप है कि नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में व्यस्त होने का हवाला देते हुए मौके पर पहुंचने में असमर्थता जताई। इस दौरान कुत्ता अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र में लोगों व वाहन चालकों पर हमला करता रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चोरी करने पहुंचे बेटे के दोस्त ने ही की था वृद्वा की हत्या, कुएं में फेंककर लाश लगाई ठिकाने
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके बदल-बदलकर काटता रहा
इसके बाद कुत्ता बरदारी, रेवती रेंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच गया, जहां उसने कई अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया। देर रात वह अरविंदो अस्पताल से करीब आठ किलोमीटर दूर रेवती रेंज कॉलेज क्षेत्र तक पहुंच गया और वहां भी लोगों को काटने की घटनाओं को अंजाम दिया। घायलों में से कुछ का इलाज अरविंदो अस्पताल में कराया गया, जबकि कई लोगों ने निजी क्लीनिकों में उपचार लिया। नगर निगम की टीम के समय पर नहीं पहुंचने से नाराज स्थानीय रहवासी स्वयं हाथों में डंडे लेकर कुत्ते की तलाश में निकल पड़े, लेकिन वह उनके हाथ नहीं लग सका।

कुत्ते के आतंक के कारण क्षेत्र के कई लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आवारा कुत्तों की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। उल्लेखनीय है कि इंदौर में पिछले कुछ महीनों के दौरान डॉग बाइट के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है और दर्जनों लोग इसका शिकार हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed