कोरोनावायरस: पीएम मोदी के बाद मुख्यमंत्री योगी ने भी होली मिलन समारोहों से बनाई दूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कोरोनावायरस के चलते होली मिलन समारोहों में न शामिल होने का एलान किया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी।
उन्होंने ट्वीट किया कि कोरोनावायरस एक संक्रामक वायरस है। इसका संक्रमण एक से दूसरे में फैलता है। इसलिए उपचार से ज्यादा जरूरी बचाव है।
मेरी सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि सामाजिक समारोहों में जाने से बचें और अपनी व अपने परिवार की अच्छी तरह से जिम्मेदारी से देखभाल करें। उन्होंने कहा कि मैं भी होली मिलन जैसे पवित्र आयोजन से व्यापक जनहित में दूर रहूंगा। सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।
कोरोना वायरस एक संक्रामक वायरस है और इसका संक्रमण एक दूसरे से फैलता है, इसलिए उपचार से महत्वपूर्ण है बचाव।
विज्ञापन विज्ञापन
मेरी सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि सामाजिक समारोहों में जाने से बचें और अपनी व अपने परिवार की अच्छी तरह से देखभाल जिम्मेदारी के साथ करें।— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 4, 2020
मैं भी होली मिलन जैसे पवित्र आयोजन से व्यापक जनहित में दूर रहूंगा।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 4, 2020
सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।