फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Work for just two days... a five-day break for banking services.

Lucknow News: सिर्फ दो दिन काम... बैंकिंग सेवाओं पर पांच दिन ब्रेक

Sun, 27 Sep 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Work for just two days... a five-day break for banking services.
बैंक कर्मी मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन।
लखनऊ। भले ही रविवार को बैंक खुलेंगे और कामकाज होगा, मगर अगले सप्ताह बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। बैंक कर्मियों की हड़ताल और अवकाश के कारण सप्ताह में सिर्फ दो दिन ही बैंक खुलेंगे। पांच दिन कामकाज प्रभावित रहेगा। इससे खाताधारकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पांच दिवसीय बैंकिंग और अन्य लंबित मुद्दों को लेकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अधिकारी और कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल कर रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले हो रही हड़ताल की वजह से बैंकों में ताला लटका रहेगा। ग्राहक खाते से जमा-निकासी नहीं कर सकेंगे। नया खाता खुलवाने, ई-केवाईसी, ऋण संबंधी कार्य और बिलों का भुगतान भी अटकेगा। तीन दिवसीय हड़ताल में लखनऊ में करीब साढ़े सात हजार रुपये लेनदेन प्रभावित होगा।
विज्ञापन


अवकाश का पड़ेगा असर, प्रभावित होंगे काम
तीन दिवसीय हड़ताल के बाद बृहस्पतिवार को बैंक खुलेंगे। अगले दिन शुक्रवार को गांधी जयंती का अवकाश है। बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। इसके बाद शनिवार को बैंक खुलेंगे और अगले दिन रविवार का अवकाश है। इस तरह ग्राहकों को अगले सप्ताह सिर्फ दो दिन ही बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों को करना होगा ओवरटाइम का भुगतान
आरबीआई के निर्देश पर रविवार को भी बैंक खुलेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि आरबीआई को अधिकार है कि आपात परिस्थितियों में छुट्टियाें में भी बैंक खोल सकता है, मगर उस दिन आने वाले कर्मचारियों को बैंक की ओर से ओवरटाइम का भुगतान करना होगा। बैंक अधिकारियों को डिसकंफर्ट अलाउंस देना होगा। मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि तीन दिवसीय हड़ताल में भी मांगें पूरी न होने पर 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल घोषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed