फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: Cyclone Arnab's impact will be felt in the state from today, government issues alert; warning i

यूपी: प्रदेश में आज से दिखेगा अर्नब चक्रवात का असर, सरकार ने जारी किया अलर्ट; इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

Wed, 28 Oct 2026 06:26 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 28 Oct 2026 06:26 AM IST
सार
Register For Event

Weather in UP: यूपी में आज से अर्नब चक्रवात का असर दिखना शुरू हो जाएगा। सरकार ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। चक्रवात का असर तीन दिन तक रहेगा। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh: Cyclone Arnab's impact will be felt in the state from today, government issues alert; warning i
यूपी में सक्रिय होने जा रहा है चक्रवात। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में आज से अर्नब चक्रवात का असर दिखना शुरू हो जाएगा। 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम विभाग के मुताबिक 28 से 31 अक्तूबर के बीच पूर्वी यूपी, विंध्य क्षेत्र और मध्यांचल के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। इससे तीन दिन में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बुधवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वहीं, 29 अक्तूबर को सोनभद्र, वाराणसी और प्रयागराज समेत 12 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, चक्रवात के प्रभाव से पूर्वी यूपी और मध्यांचल के कई जिलों में 31 अक्तूबर तक मौसम में बदलाव बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में तीन दिन बिगड़ा रहेगा माैसम
राजधानी में बृहस्पतिवार से अगले तीन दिन, बेमाैसम बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अर्नब चक्रवात के असर से लखनऊ में 28 अक्टूबर यानी बुधवार को देर-सवेर माैसम में बदलाव शुरू होगा। 29 से 31 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश और तेज हवाओं के चलते तीन दिनों में अधिकतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।मंगलवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की बढ़त के साथ 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री की गिरावट के साथ 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Trending Videos

सरकार ने जारी की चेतावनी 

चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय ने जनसामान्य और किसानों के लिए सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 28 अक्टूबर को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर और बलिया में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 29 अक्टूबर को कई जिलों में भारी बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट है।

चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर सहित कई क्षेत्रों में वर्षा का अनुमान है। 30 अक्टूबर को पूर्वांचल, अवध और तराई के कई जिलों के साथ बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी भारी बारिश व तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। इसके चलते दिन के तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

राहत आयुक्त कार्यालय ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। आंधी-तूफान के दौरान पक्के भवनों में शरण लेने, पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने व अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदानों, खेतों और जलाशयों के पास जाने से भी बचने को कहा है। किसानों को फसलों और कृषि उपज की सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियाती कदम उठाने व पशुधन को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है।

इन 10 जिलों में है अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

सोनभद्र, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर व आस पास के क्षेत्र।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed