फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Western disturbance brings rain and strong winds, warning issued for these districts today; mercury drops

यूपी: पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और तेज हवाएं, इन जिलों के लिए आज चेतावनी जारी; सामान्य से नीचे गया पारा

Thu, 08 Oct 2026 07:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 08 Oct 2026 07:22 AM IST
सार
Register For Event

Weather in UP: यूपी में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार को कई जिलों में बारिश हुई। आज भी कई जिलों में बरसात की चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन
UP: Western disturbance brings rain and strong winds, warning issued for these districts today; mercury drops
यूपी में मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मानसून की विदाई के बाद भी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर थमा नहीं है। बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई के कई हिस्सों में झोंकेदार हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई। तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन


बारिश के दौरान इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे रही। कानपुर में बारिश के दाैरान सबसे तेज 76 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। बहराइच में 68 किमी, बलरामपुर में 65 किमी, बहराइच व श्रावस्ती में भी 60 किमी प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार वाली हवाएं चलीं। माैसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी पूर्वांचल और तराई में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


इधर बुधवार को पीलीभीत, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, गाजीपुर इन सभी इलाकों में बारिश हुई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी पूर्वांचल और तराई में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद विक्षोभ कमजोर पड़ेगा और बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ सहित आसपास के जिलों में बारिश
गुरुवार को लखनऊ सहित कई जिलों में सुबह से हल्की बारिश जारी है। बारिश के साथ हवाएं चलने से पारे में गिरावट महसूस की जा रही है। 
Trending Videos

तेज हवाओं के असर से पारे में गिरावट

राजधानी में बुधवार को दिन चढ़ने के साथ धूप खिली और तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की गई। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही बढ़ी। देखते देखते तेज रफ्तार हवाएं चलने लगीं। हवाओं के असर से तापमान में गिरावट आई और देर शाम तक हवा में ठंडक घुली रही।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार को भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की परिस्थितियां बन सकती हैं। इसके साथ ही अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। मौसम में यह नरमी अगले दो दिनों तक बनी रह सकती है।

बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री की बढ़त के साथ 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री की बढ़त के साथ 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed