फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Training in 4 trades stalled due to lack of instructors; Bakshi Ka Talab ITI has only 6 instructors agains

UP: शिक्षक नहीं, 4 ट्रेडों में प्रशिक्षण ठप, बख्शी का तालाब ITI में 26 पदों के सापेक्ष 6 अनुदेशक; जानें हकीकत

Thu, 20 Aug 2026 12:47 PM IST
Akash Dwivedi जितेंद्र अवस्थी, अमर उजाला, लखनऊ
जितेंद्र अवस्थी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 20 Aug 2026 12:47 PM IST
सार
Register For Event

बख्शी का तालाब स्थित राजकीय आईटीआई में अनुदेशकों की कमी से चार ट्रेडों का प्रशिक्षण प्रभावित हो गया है। 26 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल छह अनुदेशक तैनात हैं। टर्नर, इलेक्ट्रिक, वेल्डर और वायरमैन ट्रेड में पढ़ाई ठप होने की स्थिति है। शासन ने नए शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
UP: Training in 4 trades stalled due to lack of instructors; Bakshi Ka Talab ITI has only 6 instructors agains
पढ़ाई पर लगा ब्रेक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बख्शी का तालाब में संचालित समाज कल्याण विभाग के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई) में चार ट्रेड बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। शिक्षक (अनुदेशक) न होने से टर्नर, इलेक्ट्रिक, वेल्डर और वायरमैन ट्रेड में पढ़ाई पर ब्रेक लग गया है। आईटीआई में स्वीकृत पद 26 और शिक्षक सिर्फ छह तैनात हैं। इसमें से फिटर ट्रेड के एक अनुदेशक सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

विज्ञापन

 





 

प्रवेश प्रक्रिया अभी चल रही 

आईटीआई में फिटर, टर्नर, वेल्डर, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर आदि 10 ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाता है। दो विभागीय ट्रेड ट्यूबवेल मैकेनिक और आर्नेस्ट बाइंडर भी संचालित हैं। दो वर्षीय प्रशिक्षण वाली फिटर, टर्नर आदि में दो-दो यूनिट हैं। सभी ट्रेड मिलाकर 216 सीट के सापेक्ष पिछले वर्ष 180 छात्रों ने प्रवेश लिया था। इस वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया अभी चल रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिटर में थे आठ छात्र, अन्य ट्रेड में दिखा सन्नाटा

बुधवार की दोपहर करीब 2:35 बजे इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की कार्यशाला में सन्नाटा पसरा था। छात्र नहीं थे। कार्यालय में मौजूद कर्मी द्वितीय वर्ष के छात्रों के न आने के सवाल पर जवाब नहीं दे सके। फिटर ट्रेड की कार्यशाला में आठ छात्र और प्रशिक्षक मौजूद थे। टर्नर, वायरमैन और अन्य ट्रेड की कार्यशालाओं में छात्र नजर नहीं आए।

 

विज्ञापन

शासन ने शिक्षक भर्ती का अनुमोदन दिया

आईटीआई बख्शी का तालाब के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि टर्नर, इलेक्ट्रिक, वेल्डर और वायरमैन ट्रेड शिक्षक न होने से बंद होने की कगार पर थी। शासन ने शिक्षक भर्ती का अनुमोदन दिया है। शिक्षक आ जाने पर अगले सत्र में इन ट्रेडों में भी प्रवेश लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed