{"_id":"69c95648670540d2940e2c07","slug":"up-saurabh-from-barabanki-impressed-modi-by-writing-an-essay-on-farmer-welfare-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: किसान कल्याण पर निबंध लिखकर मोदी के मन को भाए बाराबंकी के सौरभ, पीएम ने मन की बात में किया जिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: किसान कल्याण पर निबंध लिखकर मोदी के मन को भाए बाराबंकी के सौरभ, पीएम ने मन की बात में किया जिक्र
Sun, 29 Mar 2026 10:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:11 PM IST
कृषि मंत्रालय की ओर से फरवरी में बजट क्विज प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया था। वहीं, निबंध प्रतियोगिता के लिए लगभग 1.6 लाख प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिनमें सौरभ बैसवार भी शामिल थे। पीएम मोदी ने मन की बात ने सौरभ का जिक्र किया।
विज्ञापन
सौरभ बैसवार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान कल्याण पर निबंध लिखकर जिले के युवा सौरभ बैसवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन को भा गए। सौरभ के निबंध की सराहना प्रधानमंत्री ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में की। इससे सौरभ के साथ-साथ जिला भी चर्चा में आ गया।
विज्ञापन
सौरभ बैसवार सूरतगंज क्षेत्र के सोहई गांव के मूल निवासी हैं। वर्तमान में वे शहर के आवास विकास कॉलोनी में दादा बालक राम और दादी मीना के साथ रहकर जहांगीराबाद से इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई की पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही सीडीएस परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में नौ आईएएस अफसरों के तबादले, अनुराग यादव समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव बने
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, मैं आस्था में विश्वास करता हूं लेकिन अंधविश्वासी नहीं
कृषि मंत्रालय की ओर से फरवरी में बजट क्विज प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया था, जिसमें देशभर से करीब 12 लाख युवाओं ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता के लिए लगभग 1.6 लाख प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिनमें सौरभ बैसवार भी शामिल थे।
सौरभ ने किसान कल्याण विषय पर निबंध लिखा, जिसमें उन्होंने किसानों की समस्याओं का संवेदनशील और प्रभावी वर्णन किया। उनके पिता प्रभाकर बैसवार गांव में रहकर खेती करते हैं, जिससे सौरभ को कृषि से जुड़ी चुनौतियों की गहरी समझ है। प्रधानमंत्री ने सौरभ के साथ तेलंगाना के कोटला रघुवीर रेड्डी और बिहार के सुमित कुमार के प्रयासों का भी जिक्र किया।