फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Return journey after Diwali is easy, but coming home beforehand is difficult; long waiting lists on trains

यूपी: दिवाली बाद लौटना आसान, पहले घर आना मुश्किल; दिल्ली-मुंबई से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग

Fri, 18 Sep 2026 02:52 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 18 Sep 2026 02:52 PM IST
सार
Register For Event

दिवाली से पहले दिल्ली और मुंबई से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है, जबकि वापसी की ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं। कुछ मार्गों पर विमान किराये भी बढ़े हैं। यात्रियों को त्योहार से पहले घर आने के लिए टिकट संकट का सामना करना पड़ रहा है, जबकि वापसी अपेक्षाकृत आसान है।

विज्ञापन
UP: Return journey after Diwali is easy, but coming home beforehand is difficult; long waiting lists on trains
भारतीय रेलवे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिवाली के बाद वापसी के लिए ट्रेन और विमान टिकटों की बुकिंग में तेजी आई है। लखनऊ से नई दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं। हालांकि, त्योहार से पहले दिल्ली और मुंबई से लखनऊ आने के लिए टिकटों का संकट बरकरार है।

विज्ञापन


लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली चेयरकार और रेगुलर ट्रेनों में 1148 तक सीटें खाली हैं। मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में भी सीटें रिक्त चल रही हैं। तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में नौ, 11 व 12 नवंबर को 457, 242, 235 सीटें रिक्त हैं। इसके एग्जीक्यूटिव में 79, 49, 61 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


वंदे भारत की चेयरकार में नौ, 10 व 12 नवंबर को 1148, 1009, 1108 सीटें उपलब्ध हैं। शताब्दी एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस में भी सीटें रिक्त हैं। परंतु, त्योहार से पहले सात नवंबर को दिल्ली से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा 260 के पार चल रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

मुंबई रूट की ट्रेनों में स्थिति

गोमतीनगर से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में नौ व 10 नवंबर को 28 व 53 सीटें रिक्त हैं। इसकी थर्ड एसी में आठ व 14 सीटें खाली हैं। गोरखपुर-पनवेल की थर्ड एसी में 191 तक सीटें उपलब्ध हैं। कुशीनगर एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस और सीतापुर एलटीटी जैसी ट्रेनों में मामूली वेटिंग है। लेकिन त्योहार से पहले मुंबई से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में 150 पार तक वेटिंग चल रही है।

 

विमानों से आना-जाना महंगा

दिवाली के बाद लखनऊ से दिल्ली जाने वाली नॉनस्टॉप फ्लाइटों के किराये में अधिक वृद्धि नहीं हुई है। इंडिगो की उड़ान का किराया 5,233 रुपये और एयर इंडिया एक्सप्रेस का 5,214 रुपये है। लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान का किराया 8,335 रुपये है। हालांकि, त्योहार से पहले मुंबई से लखनऊ आने पर इंडिगो का किराया 19,396 रुपये तक है। दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ानों का किराया 7,420 रुपये तक चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed