फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rajesh Kumar Verma appointed city magistrate of Bareilly

UP: बरेली के नगर मजिस्ट्रेट बनाए गए राजेश कुमार, अलंकार अग्निहोत्री को निलंबित किए जाने से खाली हुआ था पद

Sat, 31 Jan 2026 09:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 31 Jan 2026 09:29 PM IST
सार
Register For Event

यूपी में पांच पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। राजेश कुमार वर्मा को बरेली के नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उन्हें निलंबित अलंकार अग्निहोत्री की जगह तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
UP: Rajesh Kumar Verma appointed city magistrate of Bareilly
निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने जालौन के नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा को बरेली का नगर मजिस्ट्रेट बनाया है। यह पद बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को 26 जनवरी को निलंबित किए जाने से रिक्त हुआ था।

विज्ञापन


अलंकार ने यूजीसी के नए नियम और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मुद्दे पर केंद्र व राज्य सरकार की आलोचना करते हुए सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया था।

उनके आचरण को सरकारी सेवक नियमावली का उल्लंघन मानते हुए सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। इसके अलावा प्रयागराज के एसडीएम सुनील कुमार को जालौन के नगर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


कमलेश चंद्र अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल से उप सचिव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज, राजेश कुमार यादव प्रथम एडीएम (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति) मथुरा से अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल और नंद प्रकाश मौर्या एसडीएम महराजगंज से एडीएम (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति) मथुरा बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed