{"_id":"6a955fcbc695d66b6f0dcf12","slug":"up-list-for-state-teacher-awards-released-61-teachers-from-the-state-to-be-honoured-on-september-5-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राज्य अध्यापक पुरस्कार की सूची जारी, प्रदेश के 61 शिक्षक पांच सितंबर को किए जाएंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राज्य अध्यापक पुरस्कार की सूची जारी, प्रदेश के 61 शिक्षक पांच सितंबर को किए जाएंगे सम्मानित
Mon, 31 Aug 2026 04:34 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 31 Aug 2026 04:34 PM IST
राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं के नामों की सूची को जारी कर दिया गया है। इन शिक्षकों को पांच सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं के नामों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
इन शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।
सम्मानित किए गए शिक्षक-शिक्षिकाओं को 25 हजार रुपये नगद, प्रशस्ति पत्र व दो साल का सेवा विस्तार दिया जाएगा।
सूची में आगरा, अलीगढ़, अम्बेडकर नगर, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, भदोही, बिजनौर, बदायूँ, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोण्डा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव और वाराणसी सहित विभिन्न जनपदों के शिक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन