{"_id":"6ad1d52795c72483ee09c937","slug":"up-cm-yogi-attacks-congress-says-in-a-democracy-the-path-to-power-comes-through-a-public-mandate-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, बोले- लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, बोले- लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं
Fri, 16 Oct 2026 01:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:11 PM IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता-जनार्दन ने राजनीति के इन मारीचों-कालनेमियों को पहचानकर ही सत्ता से दूर रखा है। अब ये देश को अराजकता की आग में झोंककर कुर्सी हथियाना चाहते हैं। उनकी इस सियासी साजिश को देश कभी सफल नहीं होने देगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस सहित विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि हमारी युवाशक्ति भारत का भविष्य संवारने के लिए है, किसी की सत्ता की भूख मिटाने के लिए नहीं। उन्होंने एक्स पर बयान देकर कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि चुनाव सुधार का मुखौटा, न्याय का नारा और लोकतंत्र की दुहाई देकर देश में अस्थिरता के बीज बोने वालों को समझना होगा कि भारत का लोकतंत्र जन-विश्वास की जड़ों पर खड़ा विशाल वटवृक्ष है, जिसे षड्यंत्रों के अंधड़ हिला नहीं सकते।
विज्ञापन
उन्होंने एक्स पर बयान दिया कि लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं।
बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन का स्वप्न देखने वाली शक्तियां युवाओं के हाथों में राष्ट्र निर्माण की मशाल के स्थान पर अराजकता के औजार थमाना चाहती हैं।
विज्ञापन
चुनाव सुधार का मुखौटा, न्याय का नारा और लोकतंत्र की दुहाई देकर देश में अस्थिरता के बीज बोने वालों को समझना होगा कि भारत का लोकतंत्र जन-विश्वास की जड़ों पर खड़ा विशाल वटवृक्ष है, जिसे षड्यंत्रों के अंधड़ हिला नहीं सकते। हमारी युवाशक्ति भारत का भविष्य संवारने के लिए है, किसी की सत्ता की भूख मिटाने के लिए नहीं।
जनता-जनार्दन ने राजनीति के इन मारीचों-कालनेमियों को पहचानकर ही सत्ता से दूर रखा है। अब ये देश को अराजकता की आग में झोंककर कुर्सी हथियाना चाहते हैं। उनकी इस सियासी साजिश को देश कभी सफल नहीं होने देगा।
कांग्रेस समेत विपक्ष भाजपा सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इसे लेकर प्रदर्शन जारी है।