फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh says BJP is misusing power, Rajbhar counters – PDA means Ahir will beat him

यूपी: अखिलेश बोले- भाजपा कर रही सत्ता का दुरुपयोग, राजभर का पलटवार- पीडीए का मतलब 'पीट देगा अहीर'

Thu, 20 Aug 2026 09:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 20 Aug 2026 09:51 PM IST
सार
Register For Event

UP Assembly elections: अखिलेश यादव ने भाजपा को राजनीतिक दल नहीं बल्कि गैंग करार देते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के दुरुपयोग को अपना अधिकार समझती है।

विज्ञापन
UP: Akhilesh says BJP is misusing power, Rajbhar counters – PDA means Ahir will beat him
यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को राजनीतिक दल नहीं बल्कि गैंग करार देते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के दुरुपयोग को अपना अधिकार समझती है। भ्रष्टाचार और सरकारी बजट की लूट भाजपा का मुख्य एजेंडा है। पीडीए समाज पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी को गंभीरता से नहीं लिया। सरकार ने चढ़ावा चोरी में शामिल बड़े लोगों को बचाने का काम किया है। समाजवादी पार्टी के ही पास भाजपा के षड्यंत्र को विफल करने की ताकत है।
विज्ञापन


 अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा, समाजवादी पार्टी को बदनाम करने से बाज नहीं आ रही है। मोहम्मद आजम खां के खिलाफ साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ और जल भराव से प्रयागराज के हालात गंभीर हैं। कोई और हो तो प्रयागराज के विकास के नाम पर एक लाख करोड़ डकार जाने के बाद, वहां के हजारों घरों का जलमग्न हाल देखकर शर्मिंदगी से सत्ता ही छोड़ दे। अखिलेश यादव ने कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होता। सरकार अपना भ्रष्ट काम और नीयत बदले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीए का मतलब पीट देगा अहीर : ओमप्रकाश राजभर
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को सपा के पीडीए पर तंज कसा। कहा कि पीट देगा अहीर, पीट देगा अल्पसंख्यक। आज बाराबंकी में पीट दिया, इसी अहीर ने हलधरपुर में राजभर को गोली मार दी थी। मधुबन में राजभर को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मारा था। कहा कि आजमगढ़ में बरात में एक लड़का गया था, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने हत्या कर दी। बाराबंकी में आइसक्रीम बेचने वाले राजभर ने पैसा मांगा तो उसकी गर्दन काट दी। यही तो है सपा का पीडीए।

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर नगर के डाक बंगले में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सपा का सपना है लेकिन साल 2027 में उनकी सरकार नहीं बनेगी। उनके ही लोग कह रहे हैं कि सरकार नहीं बनने देंगे। ओमप्रकाश राजभर रतनपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

एनडीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिए गए हैं अखिलेश यादव

मीडिया के एक सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का सपना साल 2027 में क्या, इस जन्म में भी पूरा नहीं होगा। इसके लिए वह अगले जन्म की तैयारी करें। वहीं एनडीए में सीटों के बंटवारे पर अखिलेश यादव के एक्स पोस्ट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह एनडीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिए गए हैं और वह प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिलकर आए हैं। इसीलिए यह जानकारी दे रहे हैं।

राहुल गांधी पर भी किया हमला
 ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया। कहा कि राहुल गांधी दुनिया के किसी भी देश में जाते हैं तो वहां भारत का अपमान करते हैं। जिस चुनाव आयोग की प्रक्रिया में चुनाव जीते उसी पर फर्जी मतदान करवाने का आरोप लगाते हैं। कर्नाटक में उनकी सरकार है, वहां इस्तीफा दिलवा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed