फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A short circuit in a fog light caused a car to catch fire, causing a series of explosions; people were ter

यूपी : फॉग लाइट में शॉर्ट सर्किट से कार में लगी आग...ताबड़तोड़ धमाके; भीषण लपटें उठती देख सहमे लोग

Thu, 04 Dec 2025 11:33 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 04 Dec 2025 11:33 PM IST
सार
Register For Event

लखनऊ के विकासनगर में फॉग लाइट में शॉर्ट सर्किट होने से चलती कार में आग लग गई और तीन धमाके होने से लोग दहशत में आ गए, हालांकि दमकल ने समय पर आग बुझा दी और कोई घायल नहीं हुआ। 

विज्ञापन
UP: A short circuit in a fog light caused a car to catch fire, causing a series of explosions; people were ter
कार में भीषण आग लग गई - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विज्ञापन

लखनऊ के विकासनगर में बृहस्पतिवार रात चलती कार में फॉग लाइट में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे के दौरान तीन बार हुए धमाकों से लोग दहल उठे। दमकल कर्मियों ने एक गाड़ी से आधे घंटे में काबू पा लिया। सरबाग निवासी फरीद बृहस्पतिवार रात परिवार संग कार से खुर्रमनगर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

रात 9:30 बजे वह विकासनगर में टेढ़ी पुलिया के पास पहुंचे ही थे तभी उन्हें फाॅग लाइट से धुआं उठता दिखाई पड़ा। आनन-फानन फरीद ने परिवार संग कार से कूद कर अपनी जान बचाई। तभी अचानक कार में आग की लपटें उठने लगीं। यह देख फरीद घबरा गए और परिवार संग घर चले गए।

विज्ञापन

 

भीषण लपटें उठती देख सहमे लोग

कार धूं-धूं कर जलने लगी। भीषण लपटें देख राहगीर व अन्य लोग सहम उठे। इस बीच कार में तीन धमाके हो गए। इससे लोग और घबरा गए। वे पानी और बालू से आग बुझाने में जुट गए। इस बीच विकासनगर पुलिस और फायर स्टेशन इंदिरानगर से दमकल कर्मी एक गाड़ी के साथ घटना पर गए। दमकल कर्मियों ने करीब 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया।

धमाकों की पता नहीं चल सकी वजह

एफएसओ केके सिंह ने बताया कि कार में आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। हालांकि, कार में हुए धमाकों का कारण पता नहीं चल सका है। इसकी वजह जांच होने पर ही पता चल सकेगी। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि फरीद से संपर्क कर उन्हें बुलाया गया है। गनीमत रही कि फरीद और घरवालों को कोई चोट नहीं आई है।

विज्ञापन

आपस में टकराने पर एक बाइक जली, चालक घायल

मड़ियांव में बृहस्पतिवार रात दो बाइक आमने सामने टकरा गई। हादसे में एक बाइक जल गई। जबकि चालक घायल हो गया। दमकल ने एक गाड़ी से आग पर काबू पा लिया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार रात मड़ियांव निवासी रजनीश बाइक से कहीं जा रहे थे।

रात करीब नौ बजे वह यादव चौराहे पर पहुंचे ही थे कि तभी उनकी बाइक सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रजनीश छिटक कर दूर जा गिरे और घायल हो गए। तभी रजनीश की बाइक में आग लग गई।

हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और दमकल को दी। पुलिस ने रजीनश को अस्पताल में भर्ती कराकर उनके परिजनों को सूचना दी। वहीं, दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग बुझा ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि रजनीश की हालत सामान्य है। जबकि घटना के बाद मोटर साइकिल सवार वहां से चला गया था। मामले में अभी रजनीश के घरवालों ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed