फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   children fell into drain while playing in Lucknow Chinhat area five-year-old boy drowned to death

लखनऊ: खाली प्लॉट में पानी भरे गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा

Sat, 05 Sep 2026 06:59 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 06:59 PM IST
सार
Register For Event

लखनऊ में खाली प्लॉट में पानी भरे गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत हो गई। लघुशंका करने जाते समय पैर फिसलने से वह गड्ढे में गिर गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
children fell into drain while playing in Lucknow Chinhat area five-year-old boy drowned to death
नाले में डूबने से बालक की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बीबीडी क्षेत्र की हृदय बिहार कॉलोनी में शनिवार शाम पैर फिसलने से मासूम हर्षित (06) की खाली प्लॉट में पानी भरे गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। दोस्त नंदीश ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहा। पुलिस का दावा है कि गड्ढे में आसपास के घरों का पानी जमा होता है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि बीबीडी के जुग्गौर डीह स्थित हृदय बिहार कॉलोनी निवासी ब्रजेश चौरसिया मर्चेंट नेवी में हैं। मौजूदा समय में दुबई में हैं। केजी में पढ़ने वाला उनका बेटा हर्षित मोहल्ले में रहने वाले दोस्त नंदीश के साथ घर के बाहर खेल रहा था। शाम करीब 4.00 बजे दोनों कॉलोनी में खाली प्लॉट के पास पहुंच गए।

विज्ञापन

हर्षित को बचाने में नाकाम रहा

नंदीश ने पुलिस को बताया कि हर्षित प्लॉट में बने गड्ढे के पास लघुशंका करने चला गया। इसी दौरान पैर फिसलने से वह पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। यह देख नंदीश गड्ढे में कूदा, लेकिन हर्षित को बचाने में नाकाम रहा। उसकी लंबाई हर्षित से अधिक थी, इसलिए वह गड्ढे से निकल आया और शोर मचाते हुए घर पहुंचा। इस पर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। हर्षित को बड़े भाई उज्ज्वल ने गड्ढे से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। यहां से उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

घटनाक्रम के दौरान पुलिस को जानकारी नहीं दी गई। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने से पुलिस लोहिया अस्पताल पहुंची। यहां से पीड़ितों का नंबर लेकर सर्विलांस पर लगाया गया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ितों की लोकेशन निकाली और मौके पर पहुंची। हर्षित के परिवार में पिता, बड़े भाई और मां कुसुम हैं।

जमा हो रहा बारिश का पानी

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि इस गड्ढे में कुछ घरों का पानी जमा होता था। कॉलोनी के आशीष तिवारी व अन्य ने बताया कि प्लॉट में पहले सागौन के पेड़ लगे थे। पेड़ हटाए जाने के बाद वहां गड्ढा बन गया था। करीब साढ़े तीन साल से इसमें बारिश का पानी जमा हो रहा है। जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों ने पूरे प्लॉट के किनारे बांस-बल्ली बांध दी थी।

पीड़ित परिवार ने अभी नहीं दी कोई शिकायत

मौके पर पहुंची चिनहट पुलिस को छानबीन के बाद पता चला कि घटनास्थल बीबीडी थाने में है। इस पर वहां की पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि बच्चे के परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। परिजन तहरीर देते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं हादसे

  • 12 जुलाई, 2025 को ठाकुरगंज में उफनाए नाले में गिरकर 32 वर्षीय पेंटर सुरेश लोधी की मौत हो गई थी। उनका शव दो किमी दूर गोमती के पास मिला था।
  • सैरपुर में अनियंत्रित होकर कार खुले नाले में गिरने से चार युवकों की जान चली गई थी।
  • 17 सितंबर, 2025 को हुसैनगंज में खेल के दौरान सात वर्षीय बच्चा नाले में गिर गया। उसका शव हैदर कैनाल में मिला था।

एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चिनहट क्षेत्र में बच्चे के गड्ढे में गिरकर मौत की सूचना मिली थी। तहसीलदार सदर को मौके पर भेजा गया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed