फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transporters' road blockade: 45,672 Indane cylinders fail to reach agencies

Lucknow News: ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम, एजेंसियों तक नहीं पहुंचे इंडेन के 45,672 सिलिंडर

Fri, 21 Aug 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Transporters' road blockade: 45,672 Indane cylinders fail to reach agencies
अमौसी स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट के ट्रांसपोर्टर प्रदर्शन करते हुए।
सरोजनीनगर/लखनऊ। सरोजनीनगर के अमौसी स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट के ट्रांसपोर्टरों ने बृहस्पतिवार को हड़ताल शुरू कर दी। कम बिलिंग से नाराज ट्रांसपोर्टरों ने सुबह छह बजे से चक्का जाम कर दिया। अमौसी प्लांट में करीब 132 वाहन लगे हुए हैं। एक वाहन पर 346 सिलिंडर आते हैं। इस हिसाब से 62 गैस एजेंसियों तक 45,672 सिलिंडर नहीं पहुंच सके। इंडियन ऑयल ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कानपुर और गोरखपुर से सिलिंडर भेजे हैं।
विज्ञापन

हड़ताली ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि तीन वर्ष पहले टेंडर के दौरान प्रतिमाह 2.45 लाख रुपये का काम मिलने का वादा था। वर्तमान में उन्हें केवल सवा लाख रुपये तक का ही काम मिल पा रहा है। इस कम आय से वाहन खर्च, चालक का वेतन, डीजल और अन्य खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। ट्रांसपोर्टरों के अनुसार पहले अमौसी प्लांट से लखनऊ के साथ आसपास के कई जिलों को सिलिंडर भेजे जाते थे। इससे वाहनों को पर्याप्त काम मिल जाता था।
विज्ञापन

अब प्लांट से दूसरे जिलों की लोडिंग बंद कर दी गई है। इससे तीन से चार दिन बाद एक लोड मिल पाता है। कई ट्रांसपोर्टर वाहनों की मासिक किस्त भी जमा नहीं कर पा रहे हैं। ट्रांसपोर्टरों को एजेंसी पर सिलिंडर खाली कराने में भी परेशानी होती है। कई बार वाहन दो-दो दिन तक खाली नहीं किए जाते। इस दौरान वाहन वहीं खड़ा रहता है जिससे ट्रांसपोर्टरों को अतिरिक्त नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में प्लांट मैनेजर जेपी सिंह से बातचीत हुई लेकिन वह बेनतीजा रही। ट्रांसपोर्टर राजू यादव, प्रमोद वर्मा, विकास तिवारी और मान सिंह ने कहा कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, वे सिलिंडरों की उठान शुरू नहीं करेंगे। शुक्रवार को वार्ता में बात नहीं बनी तो अगले एक-दो दिन में गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

--
वर्जन
इंडियन ऑयल के राज्य प्रमुख संजय भंडारी ने बताया कि ट्रांसपोर्टर को बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे वार्ता के लिए बुलाया गया था लेकिन वे नहीं आए। शुक्रवार को फिर ट्रांसपोर्टरों को वार्ता के लिए बुलाया गया है। जिन डिस्ट्रीब्यूटर के पास अपनी गाड़ियां हैं उन्हें प्लांट से सिलिंडर की लोडिंग करा दी गई है। जो एजेंसियां ट्रांसपोर्टरों के भरोसे हैं उन्हें कानपुर और गोरखपुर से उनकी मांग के मुताबिक सिलिंडरों की आपूर्ति दी गई है। आम जनता को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

अमौसी स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट के ट्रांसपोर्टर प्रदर्शन करते हुए।

अमौसी स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट के ट्रांसपोर्टर प्रदर्शन करते हुए।

अमौसी स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट के ट्रांसपोर्टर प्रदर्शन करते हुए।

अमौसी स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट के ट्रांसपोर्टर प्रदर्शन करते हुए।

अमौसी स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट के ट्रांसपोर्टर प्रदर्शन करते हुए।

अमौसी स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट के ट्रांसपोर्टर प्रदर्शन करते हुए।

अमौसी स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट के ट्रांसपोर्टर प्रदर्शन करते हुए।

अमौसी स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट के ट्रांसपोर्टर प्रदर्शन करते हुए।

अमौसी स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट के ट्रांसपोर्टर प्रदर्शन करते हुए।

अमौसी स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट के ट्रांसपोर्टर प्रदर्शन करते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed