{"_id":"618a655aa6046b5f637a69c8","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-9-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP: लखीमपुर खीरी हिंसा में आशीष मिश्रा के असलहे से हुई थी फायरिंग, मायावती बोलीं- नहीं करेंगे 'चुनावी समझौता'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP: लखीमपुर खीरी हिंसा में आशीष मिश्रा के असलहे से हुई थी फायरिंग, मायावती बोलीं- नहीं करेंगे 'चुनावी समझौता'
Tue, 09 Nov 2021 05:41 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 Nov 2021 05:41 PM IST
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुआ खुलासा केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला है। यहां पढ़ें आज की प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में हो रही जांच में एक अहम खुलासा हुआ है। फॉरेंसिक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उपद्रव के दौरान हुई फायरिंग केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा के असलहे से हुई थी। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी चुनाव 2022 में किसी भी दल के साथ चुनावी समझौता नहीं करेंगी और अकेले चुनाव लड़ेंगी। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी हिंसा में बड़ा खुलासा, आशीष मिश्र के असलहे से हुई थी फायरिंग
तीन अक्तूबर को लखीमपुर खीरी में किसानों को थार गाड़ी से कुचले जाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। मामले में फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उपद्रव के दौरान हुई फायरिंग केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र के असलहे से हुई थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी की वर्षगांठ: अखिलेश बोले- भाजपा बताए नोटबंदी से देश को क्या फायदा हुआ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बताए कि नोटबंदी से क्या फायदा हुआ? भाजपा ने जो सपने दिखाए थे वह अधूरे रह गए। उसके प्रयास से सिर्फ अमीरों को फायदा हुआ है। नोटबंदी के दौरान तमाम लोगों की जान चली गई लेकिन सिर्फ समाजवादी पार्टी ने ऐसे लोगों की मदद की है। पढ़ें पूरी खबर
यूपी चुनाव 2022: मायावती का एलान, किसी भी पार्टी से चुनावी समझौता नहीं, अकेले लड़ेंगे चुनाव
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि हम यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए किसी भी दल के साथ चुनावी समझौता नहीं करेंगे और अकेले ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम जनता से गठबंधन करेंगे और प्रदेश में सरकार बनाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
छठ पर्व: 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, सचिवालय ने जारी किया शासनादेश
यूपी में छठ पर्व के अवसर पर 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में प्रदेश सचिवालय प्रशासन ने भी शासनादेश जारी कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
संघ का अमृत महोत्सव 19 से: अवध प्रांत के सभी जिलों में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम
देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत अवध प्रांत में भी कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस (19 नवंबर) से विजय दिवस (16 दिसंबर) तक इन कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। पढ़ें पूरी खबर