{"_id":"581b106a4f1c1bab314376c3","slug":"shivpal-press-conference-about-sp-silver-jubilee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल बोले, अखिलेश की रथयात्रा से फिर बनेगी सपा की फिजां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल बोले, अखिलेश की रथयात्रा से फिर बनेगी सपा की फिजां
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 04 Nov 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
तमाम अटकलों को विराम देते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी मुख्यमंत्री के समाजवादी विकास रथ को रवाना करने लामार्टिनियर मैदान में पहुंचे तो भीड़ ने जोरदार नारा लगाया। इस पर शिवपाल ने कहा कि जोश में होश मत खोइए।
विज्ञापन
प्रदेश में दोबारा समाजवादी सरकार बनाने के लक्ष्य को पाने के लिए काम करिए। रथयात्रा पर निकल रहे मुख्यमंत्री को भी सफल होने की शुभकामना देते हुए शिवपाल ने कहा कि इस रथयात्रा से जनता के बीच एक अच्छा संदेश जाएगा और प्रदेश में समाजवादी सरकार दोबारा बनेगी।
विज्ञापन
अपने संक्षिप्त संबोधन में शिवपाल ने कहा कि अखिलेश के नेतृत्व में निकाली जा रही इस रथयात्रा के जरिए सपा सरकार द्वारा साढ़े चार में किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने में मदद मिलेगी, इसलिए मैं मुख्यमंत्री को इस यात्रा के लिए शुभकामना देता हूं।
विज्ञापन
'भाजपा की सरकार नहीं बनने देनी है'
उन्होंने कहा कि हम सभी ने मिलकर यह लक्ष्य तय किया है कि किसी भी कीमत पर प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनने देनी है और 2017 में भी प्रदेश में स्पष्ट बहुमत से सपा की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि नेताजी के संघर्ष व मेहनत से ही प्रदेश में सपा का परचम लहरा रहा है। उन्होंने नौजवानों से अपील की कि पार्टी की रजत जयंती में भी आकर सपा को मजबूत करें।