फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway administration will run special train from Gorakhpur to LTT via Lucknow Due to flight cancellations

राहत: विमान निरस्त... रेलवे ने उठाई जिम्मेदारी, स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को पहुंचाएगा मुंबई; देखें रूट चार्ट

Sun, 07 Dec 2025 11:13 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Dec 2025 11:13 AM IST
सार
Register For Event

लखनऊ से शनिवार को इंडिगो के 41 विमान निरस्त कर दिए गए। इसके बाद रेलवे ने जिम्मेदारी उठाते हुए एलान किया कि स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को मुंबई पहुंचाएगा। आगे पढ़ें और देखें रूट चार्ट...

विज्ञापन
railway administration will run special train from Gorakhpur to LTT via Lucknow Due to flight cancellations
स्पेशल ट्रेन।

विस्तार

विमान निरस्त होने से परेशान यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन रविवार को गोरखपुर से एलटीटी वाया लखनऊ स्पेशल ट्रेन चलाएगा।

विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05587 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी सात दिसम्बर को गोरखपुर से रात 11:25 बजे चलकर बस्ती, गोंडा होते हुए गोमतीनगर से सुबह 4:35 बजे, बादशाहनगर से सुबह 5:10 बजे, ऐशबाग से सुबह 5:55 बजे जाएगी।
विज्ञापन


यहां से कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, भुसावल, नासिक, इगतपुरी, कल्याण के रास्ते एलटीटी सुबह 9 बजे पहुंचेगी। 

वापसी में 05588 एलटीटी गोरखपुर स्पेशल नौ दिसंबर को एलटीटी से सुबह 11 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए ऐशबाग से दोपहर पौने दो बजे, बादशाहनगर से दोपहर 2:12 बजे, गोमतीनगर से 2:55 बजे तथा गोरखपुर रात 8.15 बजे पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में स्लीपर के चार, थर्ड एसी के आठ, सेकेंड एसी के दो, फर्स्ट एसी का एक कोच लगाया जाएगा।

1420 यात्रियों ने रद्द कराए टिकट

इंडिगो एयरलाइन के यात्रियों की परेशानियों का सफर शनिवार को भी जारी रहा। लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से 41 उड़ानें निरस्त रहीं। इनके 1420 यात्रियों ने टिकट रद्द करवा दिए। दिल्ली से लखनऊ की दो उड़ानें डायवर्ट कर दी गईं। इसके अलावा विभिन्न एयरलाइंस की दर्जनभर उड़ानें देरी की शिकार हुईं। इससे 12 हजार से अधिक यात्री व उनके परिजन परेशान हुए।

हवाई अड्डे पर आगमन से लेकर प्रस्थान टर्मिनल तक यात्री परेशान नजर आए। इंडिगो के काउंटर पर लंबी कतारें रहीं। यात्री अपनी उड़ानों के संबंध में जानकारी मांगते रहे, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली।

पायलटों की ड्यूटी को लेकर डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की ओर से जारी निर्देश को लेकर इंडिगो एयरलाइन प्रशासन को शिकायतें थीं। इस कारण हजार से अधिक उड़ानों को संचालित नहीं किया गया। अमौसी एयरपोर्ट पर शनिवार को एयरलाइन की 41 उड़ानें रद्द रहीं। इनमें से 21 लखनऊ आने और 20 यहां से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता, पटना, बेंगलूरू, हैदराबाद आदि जाने वाली थीं।

उड़ानों की लेटलतीफी से यात्री परेशान

इंडिगो की दिल्ली से लखनऊ आने वाली दो उड़ानें पटना व कोलकाता डायवर्ट कर दी गईं। फ्लाइट 6ई-2107 को पटना और 6ई-6350 को कोलकाता भेजा गया। उधर, दिल्ली से लखनऊ की इंडिगो की उड़ान 6ई-6614 ढाई घंटे देरी से पहुंची। लखनऊ से दिल्ली के लिए इंडिगो का विमान 6ई-6615 सवा दो घंटे बाद उड़ान भर सका। 

अकासा एयर की मुंबई की फ्लाइट एकेजे-1526 सवा घंटे देरी का शिकार हुई। इसी रूट की इंडिगो की उड़ान 6ई-2441 डेढ़ घंटे तथा मुंबई से लखनऊ आने वाली फ्लाइट 6ई-6937 तीन घंटे, 6ई-2442 डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। बेंगलूरू की एयर इंडिया की उड़ान आईएक्स-2049 एक घंटे 20 मिनट ले रही। उड़ानों की लेटलतीफी से यात्री परेशान रहे।

ये प्रमुख उड़ानें रहीं निरस्त

  • 6ई-758 : लखनऊ-दिल्ली
  • एआई-1824 : लखनऊ-दिल्ली
  • 6ई-515 : लखनऊ-देहरादून
  • 6ई-6222 : लखनऊ-मुंबई
  • 6ई-2292 : लखनऊ-दिल्ली
  • 6ई-435 : लखनऊ-बेंगलूरू
  • 6ई-6615 : लखनऊ-दिल्ली
  • 6ई-518 : लखनऊ-चेन्नई
  • 6ई-6552 : लखनऊ-चंडीगढ़
  • 6ई-118 : लखनऊ-पुणे
  • 6ई-5201 : लखनऊ-मुंबई
  • 6ई-6469 : लखनऊ-कोलकाता
  • 6ई-6166 : लखनऊ-हैदराबाद
  • 6ई-142 : लखनऊ-अहमदाबाद
  • 6ई-2108 : लखनऊ-हैदराबाद
  • 6ई-505 : लखनऊ-कोलकाता
  • 6ई-2026 : लखनऊ-दिल्ली
  • 6ई-146 : लखनऊ-गुवाहाटी
  • 6ई-608 : हैदराबाद-लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed