{"_id":"cde3a8a8de834fe8e29fd729aaf7444f","slug":"painting-exhibition-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैनवस पर दिखे कला के विभिन्न आयाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैनवस पर दिखे कला के विभिन्न आयाम
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 24 Apr 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के समकालीन कला संग्रह से चयनित 30 कलाकृतियों की प्रदर्शनी बुधवार को राज्य ललित कला अकादमी में लगाई गई।
विज्ञापन
जिसमें किसानों की दुनिया से लेकर प्राकृतिक सौंदर्य तक को कलाकारों ने रंगों के जरिए कैनवास पर उतारा है।
योगराज मदार, सतीश द्विवेदी, बसंत गोड़के, आनंद भटनागर, एसपी चड्ढा, बी न्यूटन, एसके वर्मा जैसे वरिष्ठ कलाकारों के साथ ही मो. अरशद अमीन, शीला, संदीप शुक्ल, अशोक कुमार उपाध्याय की कलाकृतियां भी लगाई गईं।
गौरतलब है कि इंदिरा पुनिया की कृति एन ऑवर ऑफ वैली, डॉ. प्रेमा मिश्र की संघ: सनात:, तबस्सुम फातिमा की ओपेन विंडो, महेंद्र प्रताप यादव की बसंत खासी सराही गई। प्रदर्शनी 31 मई तक कलाप्रेमियों के लिए खुली रहेगी।
विज्ञापन
