फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLC elections: SP and BJP win one seat each in Lucknow division, teachers' union and independents draw empty-h

एमएलसी चुनाव: लखनऊ मंडल में सपा और भाजपा के हाथ आई एक-एक सीट, खाली हाथ रहे शिक्षक संगठन-निर्दलीय

Wed, 28 Oct 2026 08:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 28 Oct 2026 08:14 PM IST
सार
Register For Event

MLC elections: लखनऊ मंडल की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन मंडल में सपा और भाजपा एक-एक सीट जीतने में सफल रही।
 

विज्ञापन
MLC elections: SP and BJP win one seat each in Lucknow division, teachers' union and independents draw empty-h
लखनऊ मंडल में विजयी रहे ये प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ मंडल की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन मंडल में सपा और भाजपा एक-एक सीट जीतने में सफल रही। भाजपा के उमेश द्विवेदी ने शिक्षक निर्वाचन से हैट्रिक बनाई है। 

विज्ञापन


शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने सपा प्रत्याशी सुशील कुमार को 4,808 मतों के अंतर से हराकर हैट्रिक बना ली। वह लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं। उन्हें 13,179 मत मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे सुशील कुमार को 8,371 मत मिले।
विज्ञापन


लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 13 प्रत्याशी मैदान में थे। निर्वाचन के अंतिम चरण की मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी विजय विश्वास पंत ने भाजपा प्रत्याशा उमेश द्विवेदी को विजयी घोषित किया। इस चुनाव में 25,835 मत मान्य पाए गए। निर्वाचन के लिए 12,918 मतों का कोटा निर्धारित किया गया था। उमेश द्विवेदी ने निर्धारित कोटे से 261 मत अधिक हासिल किए। 1,940 मत प्राप्त कर सोहन लाल वर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

प्रत्याशियों को मिले वोट

उमेश द्विवेदी (भाजपा)- 13179
सुशील कुमार (सपा)- 8371
सोहन लाल वर्मा (निर्दलीय)- 1940
जगजीवन प्रसाद शुक्ल- 1289
आशीष कुमार सिंह- 712
शाह आलम खान राणा- 528
धीरेंद्र सिंह- 494
देवेंद्र कुमार सिंह- 160
सुशील कुमार- 125
जितेंद्र नाथ मिश्र- 52
डॉ. रवींद्र कुमार त्रिपाठी- 52
श्रवण कुमार त्रिपाठी-34
दीन दयाल गुप्त- 26

लखनऊ खंड स्नातक सीट पर सपा का कब्जा

MLC elections: SP and BJP win one seat each in Lucknow division, teachers' union and independents draw empty-h
कांति सिंह - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में इस बार मतदाताओं ने सत्ता का समीकरण बदल दिया। पिछले चुनाव में भाजपा के खाते में गई सीट समाजवादी पार्टी ने उससे छीन ली। सपा प्रत्याशी कांति सिंह ने भाजपा के अवनीश कुमार सिंह को 17127 मतों के अंतर से हराकर जीत ली। सपा की कांति सिंह को 56905 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी इं. अवनीश कुमार सिंह को 39778 मत प्राप्त हुए। इसी के साथ लंबे समय तक निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रभाव वाली इस सीट पर अब सपा का कब्जा हो गया है।

मतगणना के शुरुआती रुझान से ही कांति सिंह आगे रहीं। आठवें चक्र तक कांति सिंह 14,855 मतों से आगे थीं। उन्हें 51,168 मत मिले थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 36,313 मत प्राप्त हुए थे। नौवें अंतिम चक्र में कांति सिंह की जीत का अंतर 17127 मत हो गया। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने उनकी जीत की घोषणा की। खबर फैलते ही सपा कार्यकर्ता उत्साह से भर गए। मतगणना स्थल के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया। नौ हजार से अधिक मत प्राप्त कर निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार बंधु तीसरे और 16 सौ से अधिक मत प्राप्त कर कांती देवी चौथे स्थान पर रहीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed