Mayawati: कांग्रेस नेता के शर्मनाक बयान पर मायावती बोलीं- कुछ लोगों को पसंद नहीं आया मुर्मू का राष्ट्रपति बनना
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में दिया बयान शर्मनाक और निंदनीय है। कांग्रेस को अपनी जातिवादी मानसिकता छोड़नी चाहिए।
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि आदिवासी समाज की पहली महिला के रूप में द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद पर निर्वाचन बहुत लोगों को पसंद नहीं आया है।
इसी क्रम में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है जो बेहद दुखद शर्मनाक और निंदनीय है।
राष्ट्रपति के लिए उनके द्वारा टीवी पर शर्मनाक शब्द का इस्तेमाल करने के कारण संसद की कार्रवाई आज बाधित हुई है। उचित होगा कि कांग्रेस पार्टी भी इसके लिए देश से माफी मांगे तथा अपने जातिवादी मानसिकता का परित्याग करें।
1. भारत के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आदिवासी समाज की पहली महिला के रूप में द्रौपदी मुर्मू जी का शानदार निर्वाचन बहुत लोगों को पसंद नहीं। इसी क्रम में लोकसभा में कांग्रेस के नेता श्री अधीर रंजन चौधरी द्वारा उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना अति-दुःखद, शर्मनाक व अति-निन्दनीय। 1/2
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) July 28, 2022
2. अर्थात इनके द्वारा माननीया राष्ट्रपति जी को टीवी पर ’राष्ट्रपत्नी’ कहने का विरोध करते हुए संसद की कार्यवाही भी आज बाधित हुई है। उचित होगा कि कांग्रेस पार्टी भी इसके लिए देश से माफी माँगे तथा अपनी जातिवादी मानसिकता का परित्याग करे। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) July 28, 2022
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी से संसद में जमकर हंगामा हुआ है। जिसके बाद सदन की कार्रवाई बाधित हो गई है।