फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati expresses concern over Gen-Z issues but asks party workers to stay away from agitation

यूपी: जेन-जी की समस्याओं पर मायावती ने जताई चिंता, लेकिन कार्यकर्ताओं को आंदोलन से दूर रहने को कहा

Sun, 06 Sep 2026 10:25 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 06 Sep 2026 10:25 AM IST
सार
Register For Event

जेन-जी की समस्याओं पर मायावती ने चिंता जताई है। लेकिन, कार्यकर्ताओं को आंदोलन से दूर रहने को कहा है। राज्य इकाइयों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Mayawati expresses concern over Gen-Z issues but asks party workers to stay away from agitation
मायावती - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जेन-जी और जेन-अल्फा के सामने रोजगार सहित अन्य ज्वलंत समस्याओं को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि देश में ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं, जिनसे यह धारणा बन रही है कि युवाओं और बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर शुरू हुआ आंदोलन विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रभाव में आ गया है। इससे युवाओं और छात्रों के बीच आंदोलन की स्वतंत्रता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


मायावती ने जारी बयान में कहा कि जेन-जी के जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान युवाओं और छात्रों को बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे। लेकिन, अब आंदोलन के स्वतंत्र स्वरूप के बजाय उसके राजनीतिक रंग लेने को लेकर शंकाएं पैदा हो रही हैं। युवाओं और छात्रों की वास्तविक एवं जरूरी मांगों के प्रति बसपा की हमेशा सहानुभूति और चिंता रही है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने सभी राज्य संगठनों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने राज्यों और क्षेत्रों में संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर जेन-जी और जेन-अल्फा की समस्याओं के शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रयास करें। युवाओं की जायज समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी सहयोग करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से आंदोलन से दूर रहने की अपील

मायावती ने पार्टी के अनुशासन का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं से धरना, प्रदर्शन और आंदोलन आदि में शामिल नहीं होने को कहा है। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपनी तन, मन और धन की शक्ति तथा ऊर्जा को चुनाव के लिए सुरक्षित रखने की अपील की है।


मायावती के मुताबिक, चुनाव के माध्यम से ऐसी सरकार बनाना उसका लक्ष्य है, जो बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार करते हुए 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' की भावना के साथ काम करे। ऐसी सरकार बनने पर जेन-जी और जेन-अल्फा सहित सर्वसमाज की दुख-तकलीफों का स्थायी समाधान निकाला जा सकता है।

उन्होंने अपनी उत्तर प्रदेश में चार बार रही सरकारों का उल्लेख करते हुए कहा कि सामाजिक हित और जनकल्याण के क्षेत्र में पार्टी ने अपने शासनकाल में इन नीतियों को लागू करके दिखाया है।

संजय आजाद प्रकरण में सख्त कार्रवाई की मांग

मायावती ने जेन-जी के जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। कहा कि यदि पुलिस ने समय रहते उचित कार्रवाई की होती तो संजय आजाद जैसी गंभीर घटना नहीं होती। मामले में अभियुक्तों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे मामलों में बसपा भी पीछे नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed