{"_id":"6899e0816b6410c6410cd3a1","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1096-1333724-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सोशल मीडिया पर विहिप के पदाधिकारियों को अपमानित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सोशल मीडिया पर विहिप के पदाधिकारियों को अपमानित करने का आरोप
विज्ञापन
- फेसबुक अकाउंट हैंडलर पर अधिकारियों को धमकाने का भी आरोप
-विहिप के जिला संयोजक ने विभूतिखंड थाने में दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक दुर्गेश कुमार सिंह ने फेसबुक अकाउंट यूजर बालेंद्र द्विवेदी पर विहिप के पदाधिकारियों को अपमानित और धमकाने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
दुर्गेश विधि प्रकोष्ठ के भी जिला संयोजक हैं। उनके मुताबिक बालेंद्र खुद को संगठन मंत्री बताता है। वह अपने फेसबुक अकाउंट के जरिये लगातार विहिप के उच्च पदाधिकारियों के लिए अपशब्द लिखकर पोस्ट कर रहा है। उनकी कॉल रिकार्ड करने की धमकी दे रहा है। इस कारण संगठन की छवि धूमिल हो रही है। वह अति प्रतिष्ठित संगठन की सदस्यता कोई न ले इसलिए उसके बारे में भ्रम फैला रहे है। आरोप है कि बालेंद्र की इस हरकत के कारण समाज में घृणा, शत्रुता व वैमनस्यता पैदा हो रही है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी के फेसबुक प्रोफाइल की जांच की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।