{"_id":"595e98c14f1c1bf8228b4601","slug":"five-injured-in-a-home-collapsed-in-bazarkhala-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे मकान की छत गिरी, तीन बच्चों सहित पांच नीचे दबकर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चे मकान की छत गिरी, तीन बच्चों सहित पांच नीचे दबकर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
ढ़हा कच्चा घर
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के बाजारखाला के चित्ताखेड़ा में बृहस्पतिवार देर रात कच्चे मकान की छत ढहने से तीन बच्चों सहित पांच लोग दब गए। हादसे से वहां अफरा तफरी व चीखपुकार मच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद गंभीर हालात में उसे ट्रामा में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि, बाजारखाला के चित्ताखेड़ा निवासी गयाप्रसाद का वर्षों पुराना कच्चा मकान है। जिसे उन्होंने सात साल पहले मनोज को किराए पर दे रखा था। मनोज वहां पत्नी व तीन बच्चों सोनाली (9), मुस्कान (7) व बेटे तरूण संग वहां रहता था।
विज्ञापन
देर रात खाना खाने के बाद पुरा परिवार सो रहा था। कि अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे मलबे के नीचे पांचो दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर वहां अफरा तफरी मच गई। आस पास के लोगोंने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला जिसके बाद उन्हे उपचार के लिए ट्रामा में भर्ती करवाया। जहां सोनाली की हालत गंभीर बनी हुई है।
