{"_id":"6a93e004dc536e98b502a0c3","slug":"fir-have-been-registered-against-41-fake-doctors-eight-days-after-formal-complaint-in-up-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तहरीर के आठ दिन बाद 41 फर्जी डॉक्टरों पर आखिरकार FIR दर्ज, बोर्ड के अफसरों-कर्मचारियों तक जांच की आंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तहरीर के आठ दिन बाद 41 फर्जी डॉक्टरों पर आखिरकार FIR दर्ज, बोर्ड के अफसरों-कर्मचारियों तक जांच की आंच
Sun, 30 Aug 2026 01:17 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:17 PM IST
यूपी में तहरीर देने के आठ दिन बाद 41 फर्जी डॉक्टरों पर आखिरकार FIR दर्ज कर ली गई है। अब जांच की आंच बोर्ड के अफसरों-कर्मचारियों तक भी पहुंच सकती है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में फर्जी तरीके से आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड में पंजीयन कराने वाले 41 फर्जी डॉक्टरों पर तहरीर मिलने के आठ दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूरे मामले में बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की तैयारी है। इस मामले को अमर उजाला ने उठाया था।। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई।
विज्ञापन
आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड में 41 लोगों ने फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिए पंजीयन करा लिया और डॉक्टर बन गए। अप्रैल 2025 में जांच हुई तो मामले का खुलासा हुआ। इनके खिलाफ अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। ये धड़ल्ले से मरीजों का उपचार कर रहे हैं। अमर उजाला ने मामले को उठाया तो पिछले शनिवार को बोर्ड के अधिकारियों ने तहरीर दी।
विज्ञापन
डीसीपी मध्य विक्रांतवीर ने तहरीर को हुसैनगंज थाने भेजा। पुलिस ने पत्रावलियों की पड़ताल की। बोर्ड कार्यालय जाकर कुछ दस्तावेज भी लिए। इसके बाद रविवार को हुसैनगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ शिवमंगल सिंह ने बताया कि पत्रावलियों की जांच करके अपनी रिपोर्ट डीसीपी को भेज दी थी। अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन