फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR have been registered against 41 fake doctors eight days after formal complaint In UP

यूपी: तहरीर के आठ दिन बाद 41 फर्जी डॉक्टरों पर आखिरकार FIR दर्ज, बोर्ड के अफसरों-कर्मचारियों तक जांच की आंच

Sun, 30 Aug 2026 01:17 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 30 Aug 2026 01:17 PM IST
सार
Register For Event

यूपी में तहरीर देने के आठ दिन बाद 41 फर्जी डॉक्टरों पर आखिरकार FIR दर्ज कर ली गई है। अब जांच की आंच बोर्ड के अफसरों-कर्मचारियों तक भी पहुंच सकती है। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
FIR have been registered against 41 fake doctors eight days after formal complaint In UP
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में फर्जी तरीके से आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड में पंजीयन कराने वाले 41 फर्जी डॉक्टरों पर तहरीर मिलने के आठ दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूरे मामले में बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की तैयारी है। इस मामले को अमर उजाला ने उठाया था।। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई।

विज्ञापन


आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड में 41 लोगों ने फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिए पंजीयन करा लिया और डॉक्टर बन गए। अप्रैल 2025 में जांच हुई तो मामले का खुलासा हुआ। इनके खिलाफ अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। ये धड़ल्ले से मरीजों का उपचार कर रहे हैं। अमर उजाला ने मामले को उठाया तो पिछले शनिवार को बोर्ड के अधिकारियों ने तहरीर दी। 
विज्ञापन


डीसीपी मध्य विक्रांतवीर ने तहरीर को हुसैनगंज थाने भेजा। पुलिस ने पत्रावलियों की पड़ताल की। बोर्ड कार्यालय जाकर कुछ दस्तावेज भी लिए। इसके बाद रविवार को हुसैनगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ शिवमंगल सिंह ने बताया कि पत्रावलियों की जांच करके अपनी रिपोर्ट डीसीपी को भेज दी थी। अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed