{"_id":"62869423149cd97cab6ffe80","slug":"domestic-cylinder-price-goes-high-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को लगातार लग रहे महंगाई के झटके: घरेलू सिलेंडर के नाम मई में दूसरी बार बढ़े, जानें- अब क्या है रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को लगातार लग रहे महंगाई के झटके: घरेलू सिलेंडर के नाम मई में दूसरी बार बढ़े, जानें- अब क्या है रेट
Fri, 20 May 2022 12:31 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 20 May 2022 12:31 AM IST
जनता को लगातार महंगाई का झटका लग रहा है। मई में दूसरी बार रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
घरेलू रसोई सिलेंडरों के रेट में इस महीने दूसरी बार वृद्घि की गई है। इसे तीन रुपये बढ़ाया गया है। जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 8.50 रुपये बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, मई माह में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामो में दूसरी बार इजाफा हुआ है। रेट रिवीजन के बाद राजधानी में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 1040.50 रुपये का हो गया है। जबकि पिछली बार सात मई को घरेलू सिलेंडर पर वृद्घि के बाद रेट हजार रुपये के पार पहुंच गया था।
विज्ञापन
इतना ही नहीं पांच किलो के छोटू सिलेंडर पर दो रुपये की वृद्घि की गई है, जिससे अब नया रेट 382.50 रुपये हो गया है। इसी क्रम में कॉमर्शियल कमर्शियल गैस सिलेंडर 19 किलो वाले के रेट 8.50 रुपये बढ़े हैं, जिससे इसकी दर 2457 रुपये हो गई है। नई दरें गुरुवार सुबह से लागू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
सिलेंडर -- इजाफा -- नया रेट
14.2 किलो -- 3 रुपये -- 1040.50 रुपये
5 किलो -- 2 रुपये -- 382.50 रुपये
19 किलो -- 8.50 रुपये -- 2457 रुपये