{"_id":"62b96678e392ce01991ccf84","slug":"woman-found-dead-in-a-home-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Barabanki: घर में मृत मिली महिला, पति व दूसरी पत्नी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Murder in Barabanki: घर में मृत मिली महिला, पति व दूसरी पत्नी फरार
Mon, 27 Jun 2022 01:42 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:42 PM IST
बाराबंकी के गायत्रीपुरम मोहल्ले में एक महिला का शव उसके घर में पड़ा मिला है। महिला के पति ने दूसरी शादी कर ली थी जिसके कारण दोनों के बीच तनाव था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री पुरम मोहल्ले में एक महिला की हत्या कर दी गई। घटना के बाद से मृतका का पति व उसकी दूसरी पत्नी फरार है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोहल्ला गायत्री पुरम निवासी संतोष कुमार का विवाह करीब 25 साल पहले सफदरगंज थाना क्षेत्र के खिदरापुर गांव निवासी सीलम देवी (42) से हुआ था। दोनों के कोई संतान नहीं थी। डेढ़ साल पहले संतोष कुमार ने एक दूसरी महिला के साथ शादी कर ली थी और गायत्रीपुरम में ही एक दूसरे मकान में उसको लेकर रहने लगा था। इस कारण दोनों पत्नियों के बीच तनाव के हालात थे।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह सीलम देवी की बहन काजल बाराबंकी दवा लेने आई थी। उसने सोचा कि बहन से मुलाकात कर लूं और वह गायत्रीपुरम पहुंची तो दरवाजा बाहर से बंद था। काजल के अनुसार दरवाजा खोल कर जब वह अंदर पहुंची तो बहन मृत हालत में पड़ी थी। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे।
विज्ञापन
सूचना पाने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि आरोपी पति संतोष कुमार अपनी दूसरी पत्नी के साथ फरार है। कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर छानबीन शुरू कर दी है।