{"_id":"61fbbf2b0aabf9540b1a6c8d","slug":"police-recovered-14-quintal-ganja-in-bhadokhar-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: पुलिस ने पकड़ा 14 कुंतल गांजा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रायबरेली: पुलिस ने पकड़ा 14 कुंतल गांजा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़
Thu, 03 Feb 2022 09:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 03 Feb 2022 09:55 PM IST
रायबरेली में पुलिस ने 14 कुंतल गांजा बरामद किया गया है। यह गांजा मुर्गी के खाने वाले दाने के बीच रखकर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
ट्रक से बरामद गांजा उतारा गया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पुलिस ने गांजा का कारोबार करने वालों के खिलाफ गुरुवार को सख्त कार्रवाई की। छापामारी में चार आरोपियों को दबोचा। पहली सफलता भदोखर थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे के पास मिली। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए एक ट्रक को पकड़ा, जिसमें करीब एक करोड़ कीमत का गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
भदोखर एसओ यशकांत सिंह ने बताया कि यह ट्रक मध्य प्रदेश से चला था, जो ऊंचाहार की तरफ जा रहा था। ट्रक पर बोरियों में मुर्गी का दाना लदा हुआ था। इन्हीं बोरियों के बीच में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। ट्रक पर सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ सिटी वंदना सिंह भी मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लगभग साढ़े चौदह क्विंटल गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग एक करोड़ बताई जा रही है। मामले में पूछताछ के बाद केस दर्ज किया जाएगा। उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने मिल एरिया थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी निवासी दिलशाद को एक किलोग्राम गांजा के साथ दबोचा है। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।