{"_id":"612a0d7b0f7b5d1926400ce1","slug":"man-shoots-himself-in-sushant-golf-city-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत गोल्फ सिटी: पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली से उड़ाया, कहा- अपनी मौत का जिम्मेदार मैं खुद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुशांत गोल्फ सिटी: पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली से उड़ाया, कहा- अपनी मौत का जिम्मेदार मैं खुद
Sat, 28 Aug 2021 03:48 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 28 Aug 2021 03:48 PM IST
पुलिस के मुताबिक, रिवॉल्वर जब्त कर सागर के मोबाइल फोन की डिटेल्स की पड़ताल की जा रही है। परिजन डिप्रेशन की बात कह रहे हैं। उसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुशांत गोल्फ सिटी के पाम बिला में रहने वाले गैस एजेंसी संचालक के बेटे सागर तिवारी (28) ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली से उड़ा दिया। सुसाइड नोट में सागर ने खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, रिवॉल्वर जब्त कर सागर के मोबाइल फोन की डिटेल्स की पड़ताल की जा रही है। परिजन डिप्रेशन की बात कह रहे हैं। उसका इलाज भी चल रहा था।
प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक, सागर के पिता संजय भारती उन्नाव में गैस एजेंसी संचालक हैं। सागर की बीटेक की पढ़ाई पूरी हो चुकी थी। उसने कुछ दिनों तक एक निजी संस्थान में काम भी किया। लेकिन नौकरी छोड़ दी। उसकी दो बहने हैं। एक इंग्लैंड में रहती है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी बहन लखनऊ में पढ़ाई करती है। नौकरी व भविष्य को लेकर वह काफी परेशान था। शुक्रवार शाम सागर ने पिता की रिवॉल्वर से कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन