{"_id":"6139bd668ebc3eca8223b1ca","slug":"kallu-pandit-killed-in-police-encounter-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: एक लाख रुपये का इनामी बदमाश कल्लू पंडित पुलिस मुठभेड़ में ढेर, कई वारदातों में था वांछित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर: एक लाख रुपये का इनामी बदमाश कल्लू पंडित पुलिस मुठभेड़ में ढेर, कई वारदातों में था वांछित
Thu, 09 Sep 2021 01:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:23 PM IST
एक लाख रुपये का इनामी बदमाश कल्लू पंडित पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां ले गई जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ बदमाश।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जौनपुर पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश प्रशांत पांडेय उर्फ कल्लू पंडित को मुठभेड़ में मार गिराया। वह सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के पलिया देवापुर में पिछले 13 जुलाई को शुभम हत्याकांड, फ्रेंचाइजी लूट व कादीपुर कोतवाली के पड़ेला गांव में डॉक्टर से लूट के मामले में वांछित था।
विज्ञापन
बुधवार की रात जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव स्थित झोखरिया बाग में आतंक का पर्याय बने शुभम पांडेय उर्फ कल्लू पंडित से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां ले गई जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थानांतर्गत अमरेथू डढ़िया गांव का निवासी था। शुभम के ऊपर सुलतानपुर में 50 हजार, अंबेडकरनगर तथा जौनपुर जिले में 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक कादीपुर शिव बालक ने बताया कि ढेर हुआ बदमाश प्रशांत उर्फ कल्लू पंडित कादीपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर रहा है। कोतवाली कादीपुर व विभिन्न जनपदों में इसके ऊपर लगभग 23 मुकदमें दर्ज हैं।