फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clash between two in a marriage while farewell in Gonda.

Gonda: जीजा-साली के मजाक को लेकर गंभीर हो गया मामला, लाठी-डंडे चल गए, दो के सिर फटे, एक घायल

Sat, 03 Jun 2023 12:39 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sat, 03 Jun 2023 12:39 PM IST
सार
Register For Event

गोंडा में शुक्रवार को आपसी हंसी-मजाक ने बेहद गंभीर रूप से ले लिया। लाठी-डंडे चलने से दो लोग घायल हो गए। तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Clash between two in a marriage while farewell in Gonda.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के बनगांव के भगई पुरवा में शुक्रवार को शादी के बाद विदाई के समय हंसी-मजाक से बात बिगड़ गई और मारपीट हो गई। विदाई के समय दूल्हे के चचेरे भाई और दुल्हन की बड़ी बहन आपस में बात कर रहे थे, इसी दौरान मजाक में कही गई कोई बात दुल्हन की बहन के पति को नागवार लगी। वह मजाक कर रहे युवक से भिड़ गए और मारपीट हो गई।

विज्ञापन


दोनों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दो लोगों के सिर फूट गए। दोनों को सीएचसी कटरा बाजार लाया गया, जहां एक की हालात नाजुक देख चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा युवाओं को बताएगी आपातकाल की कहानी, महिला स्वयं सहायता समूह बनेंगे मजबूत वोट बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दी ये नसीहत, कहा- निकाय चुनाव में जमकर धांधली हुई, लेकिन...


बनगांव के भगई पुरवा में गुरुवार को शोभाराम की लड़की की शादी थी। शोभाराम के पुत्र विपिन ने बताया कि शुक्रवार सुबह विदाई के समय नौ बजे थाना कौड़िया के गुदगुदिया गांव निवासी दूल्हा संतोष व बारातियों को नाश्ता कराया जा रहा था। तभी साथ में आए दूल्हे के चाचा के लड़के शिवम व उसकी बड़ी बहन में हंसी मजाक चल रहा था। पास में खड़े चौधरीगोडा भग्गड़वा बाजार थाना हूजुरपुर, बहराइच निवासी उसके जीजा फूलचंद व शिवम में मजाक को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें फूलचंद व शिवम के सिर फट गए। पुलिस ने मामले को शांत कराकर एम्बुलेंस से शिवम (20) को सीएचसी कटरा बाजार भेजा। शिवम की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है।

थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि जीजा-साली के मजाक को लेकर हुए विवाद में शिवम को ज्यादा चोटें आईं हैं। शिवम के पिता रामबहादुर की तहरीर पर फूलचंद सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मामले में दुल्हन के जीजा फूलचंद ने भी थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि थाने पर उसकी तहरीर लेकर न तो केस दर्ज किया गया और न ही उसका इलाज कराया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने कहा कि पूरे मामले की जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed