फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman murdered her child in chanda kotwali in Sultanpur.

Sultanpur: अपने ही दुधमुंहे बच्चे को मुंह दबाकर मार डाला, पति के साथ मुंबई जाना चाहती थी महिला, गुस्से में कर दी बच्चे की हत्या

Mon, 18 Jul 2022 07:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Jul 2022 07:59 PM IST
सार
Register For Event

पत्नी पति के साथ मुंबई जाना चाहती थी पर जब उसकी बात न सुनी गई तो क्रोध में उसने अपने मासूम बच्चे को मार डाला। महिला ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

विज्ञापन
A woman murdered her child in chanda kotwali in Sultanpur.
घटना पर विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पति के साथ मुंबई जाने की जिद पर अड़ी महिला ने दुधमुंहे बच्चे की मुंह दबाकर हत्या कर दी। मुंबई जाने के लिए घर से निकले पति को प्रयागराज में घटना की सूचना मिली तो वह वापस गांव लौट आया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


चांदा कोतवाली क्षेत्र के फरमापुर गांव का रोहित शर्मा आजीविका के सिलसिले में मुंबई में रहता है। पिछले दिनों वह अपने गांव आया था। वह रविवार की सुबह मुंबई जाने की तैयारी कर रहा था कि उसकी पत्नी खुशबू शर्मा भी साथ चलने की जिद करने लगी। पत्नी को बाद में मुंबई ले जाने की बात कहकर रोहित घर से निकल पड़ा। इसी बीच खुशबू गुस्से में अपना आपा खो बैठी और अपने ही एक वर्षीय बेटे शिवम की मुंह दबा कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


घर से मुंबई के लिए निकला रोहित प्रयागराज रेलवे स्टेशन पहुंचा था कि परिजनों ने उसे घटना की जानकारी दी। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वह वापस गांव पहुंच गया। रात में ही रोहित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसओ चांदा रवि कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में खुशबू ने बेटे की हत्या की बात स्वीकार की है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed