{"_id":"61bece480a87cc57ad4c38d2","slug":"a-man-murdered-in-karaundikala-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: अवैध संबंध के कारण युवक की पीट-पीटकर हत्या, पति से दोस्ती के बाद हो गए थे संबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर: अवैध संबंध के कारण युवक की पीट-पीटकर हत्या, पति से दोस्ती के बाद हो गए थे संबंध
Sun, 19 Dec 2021 11:46 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:46 AM IST
सुल्तानपुर के करौंदीकलां के हिंदुआबाद गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
गांव में मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर के करौंदीकलां के हिंदुआबाद गांव में प्रेम प्रसंग में महिला से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी महिला के देवरों को हिरासत में ले लिया है। गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
हिंदुआबाद गांव निवासी रमाशंकर व युनुस (38) निवासी मनगवां जनपद अयोध्या मुंबई में टैक्सी ड्राइवर थे साथ में काम करते-करते दोनों में दोस्ती हो गई। युनुस रमाशंकर के घर आने जाने लगा। इस बीच रमाशंकर की पत्नी राजकुमारी से यूनुस के अवैध संबंध हो गए।
विज्ञापन
शनिवार की रात में यूनुस रमाशंकर की पत्नी से मिलने आया था। इसकी भनक लगते ही रमाशंकर के भाई शिवकुमार व कृपाशंकर ने यूनुस को दबोच लिया। दोनों ने लाठी-डंडों से यूनुस की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल यूनुस को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।