{"_id":"62b198a4d231d64ccc3b4f95","slug":"a-man-murdered-his-elder-brother-in-rehra-bazar-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: मामूली विवाद में बड़े भाई पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Balrampur: मामूली विवाद में बड़े भाई पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, मौत
Tue, 21 Jun 2022 03:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 Jun 2022 03:38 PM IST
एक युवक ने मामूली विवाद में अपने बड़े भाई को चाकू से हमला कर मार डाला। दोनों के बीच मामूली विवाद हुआ था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
बलरामपुर के रेहरा बाजार के स्थानीय थाना क्षेत्र के बंजरिया हुसैन गांव में मंगलवार सुबह मामूली कहासुनी होने पर छोटे भाई ने बड़े भाई के ऊपर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मौके पर ही बड़े भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कत्ल में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। ग्राम बंजरिया हुसैन के मजरे बड़की बंजरिया निवासी नसीमा बानो ने बताया कि उनके पति आफताब (43) का छोटे भाई इम्तियाज (23) से मंगलवार सुबह मामूली विवाद हो गया।
विज्ञापन
इसी बात से नाराज इम्तियाज ने बड़े भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मौके पर ही आफताब की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक जेपी दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पत्नी की तरह हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से आलाकत्ल चाकू बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन