{"_id":"62a1a873cee0bb5dc952e5d1","slug":"a-gram-pradhan-killed-two-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Balrampur: पुरानी रंजिश में ग्राम प्रधान ने दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Murder in Balrampur: पुरानी रंजिश में ग्राम प्रधान ने दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत
Thu, 09 Jun 2022 01:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:29 PM IST
बलरामपुर में एक ग्राम प्रधान ने दो लोगों को गोली मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
थाना कोतवाली देहात अंतर्गत इमिलिया गांव के ग्राम प्रधान सुनील जायसवाल ने पुरानी रंजिश के चलते बुधवार रात गांव के ही राज कुमार व शिव कुमार को गोली मार दी। घटना में घायल दोनों लोगों को गंभीर हालत में जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर राजकुमार को इलाज के लिए गोंडा रेफर किया गया है। गोंडा अस्पताल में पहुंचते ही राजकुमार की मौत हो गई। शिवकुमार का इलाज जिला संयुक्त अस्पताल में चल रहा है। सीओ सिटी वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम प्रधान ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के दो लोगों को गोली मारी है। जिसमें से राजकुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
शिवकुमार घायल हैं। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए फोर्स तैनात कर दी गई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन