{"_id":"62d3c459b68cc15b0358fc99","slug":"a-couple-commits-suicide-in-zaheerabad-thana-kshetra-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पटरी के किनारे पड़े मिले प्रेमी युगल के शव, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Barabanki News: पटरी के किनारे पड़े मिले प्रेमी युगल के शव, आत्महत्या की आशंका
Sun, 17 Jul 2022 01:42 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:42 PM IST
बाराबंकी जिले के एक गांव में एक प्रेमी युगल का शव पटरी के किनारे पड़ा मिला है। दोनों के जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी जिले के जहीराबाद थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव के पास शनिवार की सुबह शारदा नहर की पटरी पर प्रेमी युगल के शव मिले। पास में कीटनाशक की सीसी मिलने के कारण जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी सीओ व कई थानों की पुलिस पहुंची। इसमें मृतक युवक की पहचान भयारा निवासी हरि (25) पुत्र मुकेश नाम के युवक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वहीं, लड़की की पहचान निबहा मजरे भयारा निवासी रानी (20) पुत्री विजय गुप्ता के रूप में हुई है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
एएसपी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेमी युगल के आत्महत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन