{"_id":"6a13eb67d5982f6a5d03fdca","slug":"cm-yogi-s-public-meeting-special-guidelines-issued-regarding-the-heat-orders-given-to-resolve-problems-withi-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी का जनता दर्शन: गर्मी को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी, तय समय पर समस्या हल करने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी का जनता दर्शन: गर्मी को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी, तय समय पर समस्या हल करने के दिए आदेश
Mon, 25 May 2026 11:55 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 25 May 2026 11:55 AM IST
CM Yogi Janta Darshan: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
सीएम योगी का जनता दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मिलकर सभी की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सम्मान पर सरकार का पूरा जोर है। सरकार जनसमस्याओं के उचित समाधान के लिए प्रतिबद्ध भी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर समस्याओं के निस्तारण का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
शिक्षा और स्वास्थ्य पर सरकार का विशेष जोर
'जनता दर्शन' में शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कुछ मामले आए। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि शिक्षा व स्वास्थ्य पर सरकार का विशेष जोर है। प्रदेश का हर व्यक्ति शिक्षित हो और हर जरूरतमंद को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए सरकार कृतसंकल्पित है। इन विभागों से जुड़े सभी मामले संवेदनशीलता से हल किए जाएंगे।
विज्ञापन
बिना भेदभाव सभी को मिले न्याय
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जरूरतमंद की समस्या का समाधान हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देशित किया कि पूरी संवेदनशीलता से सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सभी को न्याय मिले। हर पात्र को योजनाओं का लाभ मिले, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री ने राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों के भी शीघ्रता से निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
महिलाओं से बोले मुख्यमंत्री- गर्मी में अपना और परिवार का विशेष ध्यान रखिए
मुख्यमंत्री ने 'जनता दर्शन' में आईं महिलाओं की समस्याएं सुनीं, उनका हालचाल जाना, फिर उनसे संवाद भी किया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि गर्मी बहुत पड़ रही है। ऐसे में अपना और परिवार के बुजुर्गों, बच्चों, पुरुषों का ध्यान रखें। इस समय अकारण बाहर निकलने से बचें और खानपान पर विशेष ध्यान दें।