फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath pays tribute to Lata Mangeskar.

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर राज्यपाल-मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेताओं ने जताया शोक, कहा- ये अपूरणीय क्षति

Sun, 06 Feb 2022 01:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Feb 2022 01:21 PM IST
सार
Register For Event

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath pays tribute to Lata Mangeskar.
स्वर्गीय लता मंगेशकर व मुख्यमं९ी योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने अपनी कला और प्रतिभा के बल पर देश का गौरव बढ़ाया है। वह देश की शान तथा सभी संगीत प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा थीं। उनके निधन से संगीत जगत को जो हानि हुई है उसकी भरपाई सम्भव नहीं है। ईश्वर उन्हें चिर शांति व परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कहा कि स्वर कोकिला, 'भारत रत्न' लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर ट्वीट उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी।

 

मायावती ने ट्वीट कर कहा कि अपनी सुरीली व मनमोहक आवाज से लोगों के दिल-दिमाग पर कई दशकों तक राज करने वाली लता मंगेशकर के निधन की खबर आई जो कि अति-दुःखद है। यह गीत-संगीत जगत को अपूर्णीय क्षति है। उनके परिवार व समस्त प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। कुदरत सभी को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed