फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar arrived in Lucknow on two-day visit

यूपी: दो दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बोले- लखनऊ तो मेरी तपोभूमि रही है

Mon, 24 Aug 2026 08:45 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 24 Aug 2026 08:45 AM IST
सार
Register For Event

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचे हैं। यहां निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर जागरुकता बढ़ाने और चुनाव व्यवस्था को और बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में उनके शामिल होने की संभावना है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar arrived in Lucknow on two-day visit
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर राजधानी लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह शहर उनके लिए खास महत्व रखता है। लखनऊ उनकी तपोभूमि रही है, यहां उनकी शिक्षा भी हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को जागरूक करने के साथ ही बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को भी जरूरी जानकारी देने के उद्देश्य से आए हैं। बीएलओ लोकतंत्र की आधारशिला हैं। इसके अलावा प्रदेश की यूनिवर्सिटी और स्कूलों में चुनाव प्रक्रिया और उसकी पारदर्शिता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन




मुख्य निर्वाचन आयुक्त की शैक्षणिक उपलब्धियां भी उल्लेखनीय रही हैं। उन्होंने वर्ष 1979 में हाईस्कूल और 1981 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में यूपी बोर्ड में टॉप किया था। हाईस्कूल में करीब 10 लाख विद्यार्थियों के बीच उन्होंने पहला स्थान हासिल किया था। वहीं, इंटरमीडिएट में करीब छह लाख विद्यार्थियों के बीच यूपी बोर्ड में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ दौरे के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर जागरुकता बढ़ाने और चुनाव व्यवस्था को और बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में उनके शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed