{"_id":"67cbcfe59f7c9407630d29e689163526","slug":"chaudhary-comment-on-rajendra-chaudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भाजपा, कांग्रेस मिलकर रच रहे सपा के खिलाफ साजिश'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भाजपा, कांग्रेस मिलकर रच रहे सपा के खिलाफ साजिश'
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 02 Jan 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि गुजरात से आयातित प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री सांप्रदायिक ताकतों के हाथ का खिलौना बन गए हैं।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा, सपा धर्मनिरपेक्षता के लिए संघर्ष कर रही है। उसने भाजपा को दिल्ली पहुंचने से रोका है, संकट के समय यूपीए सरकार की मदद भी की।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मुलायम सिंह यादव की मुखालफत कर रहे हैं। ऐसा करके वह नरेंद्र मोदी की ही वकालत कर रहे हैं।
कैसा संयोग है कि मंगलवार की फ्लाइट से भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह और मिस्त्री एक साथ लखनऊ आए।
लगता है भाजपा और कांग्रेस, सपा के खिलाफ साजिश में एक हैं। उन्हीं की शह पर मायावती शपथ लेने के दिन से ही सपा सरकार की बर्खास्तगी की मांग कर रही हैं। ऐसे में मुसलमान कांग्रेस के साथ जाएंगे, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
सपा प्रवक्ता ने कहा, लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस की जमीन खिसकती जा रही है।
दोनों दलों की दुर्दशा लखनऊ से दिल्ली तक इनके नेताओं की जानकारी में है। फिर भी वे अपनी ढपली अपना राग छेड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं।
कांग्रेस-भाजपा के नेता मुजफ्फरनगर की यात्राएं कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने किसी पीड़ित को कोई मदद नहीं की। राजद नेता लालू यादव पर हमला बोलते हुए चौधरी ने कहा कि उन्हें दंगा पीड़ितों के बजाय कांग्रेस की चिंता सता रही है।
विज्ञापन